फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UFO US Airforce: अमेरिका में तीन शोधकर्ताओं की मौत बन गई रहस्य, एलियन ने कर दी हत्या या कोई और साजिश?

Thu, 30 Oct 2025 07:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 30 Oct 2025 07:54 PM IST
सार

ufo us airforce: अमेरिका के ओहायो में स्थित राइट-पैटरसन एयर फोर्स बेस पर तीन एयर फोर्स कर्मचारियों की अचानक मौत के बाद हड़कंप मच गया है। इन सभी  कर्मचारियों की मौत  24 और 25 अक्टूबर को हुई है।

विज्ञापन
ufo us airforce base three researcher died in mystery alien conspiracy
अमेरिका में तीन शोधकर्ताओं की मौत बन गई रहस्य, एलियन ने कर दी हत्या या कोई और साजिश? - फोटो : Adobe Stock

ufo us airforce: अमेरिका के ओहायो में स्थित राइट-पैटरसन एयर फोर्स बेस पर तीन एयर फोर्स कर्मचारियों की अचानक मौत के बाद हड़कंप मच गया है। इन सभी  कर्मचारियों की मौत  24 और 25 अक्टूबर को हुई है। यह मौतें किसी को सामान्य हादसा लग सकती है, लेकिन लोग इन मौत को एलियन से जोड़ रहे हैं। इस बेस की यूएफओ से जुड़ी पुरानी कहानियों के कारण साजिश की थ्योरी बनाई जा रही है। अब सवाल है कि क्या है सिर्फ संयोग है या कोई रहस्य है? 



क्या है मौतों का रहस्य? 

राइट-पैटरसन एयर फोर्स बेस के अधिकारियों ने 28 अक्टूबर को एक बयान जारी कर कहा कि तीनों मृतक बेस पर काम करते थे। उन्होंने अधिकारी की पहचान बताई। मरने वालों में फर्स्ट लेफ्टिनेंट जेमी गस्टिटस (25 वर्ष) शामिल हैं।  यह 711वीं ह्यूमन परफॉर्मेंस विंग में कार्यरत थीं। यहां पर इंसानों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने पर शोध किया जाता है, जिनमें सैनिकों को ज्यादा ताकतवर बनाने के तरीके शामिल हैं। 

जेमी प्रिचर्ड (33 वर्ष), जो  एयर फोर्स लाइफ साइकिल मैनेजमेंट सेंटर में हथियार प्रणालियों के जीवन चक्र का प्रबंधन का काम देखती थीं। इनका काम था कि हथियारों को लंबे समय तक इस्तेमाल योग्य कैसे रखा जाए। जेकब प्रिचर्ड (34 वर्ष) और यह 88वीं एयर बेस विंग के लैब में काम करते थे। जेकब और जेमी पति-पत्नी थे। 
 

ufo us airforce base three researcher died in mystery alien conspiracy
अमेरिका में तीन शोधकर्ताओं की मौत बन गई रहस्य, एलियन ने कर दी हत्या या कोई और साजिश? - फोटो : Freepik

पुलिस की जांच में क्या आया सामने?

पुलिस जांच के मुताबिक, सभी मौतें एक डबल मर्डर-सुसाइड का मामला लग रही हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि 25 अक्टूबर की सुबह करीब 2 बजे जेकब प्रिचर्ड ने अपनी पत्नी जेमी की हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने जेमी के शव को कार के ट्रंक में डाल दिया। इसके बाद वह सहकर्मी जेमी गस्टिटस के अपार्टमेंट में घुस गए और गस्टिटस को गोली मार दी। इसके बाद जेकब ने खुद को गोली मार ली। उनका शव कार के पास मिला, जहां ट्रंक खुला था। 
 

ufo us airforce base three researcher died in mystery alien conspiracy
अमेरिका में तीन शोधकर्ताओं की मौत बन गई रहस्य, एलियन ने कर दी हत्या या कोई और साजिश? - फोटो : Adobe Stock

ओहायो ब्यूरो ऑफ क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन (BCI) और एयर फोर्स ऑफिस ऑफ स्पेशल इन्वेस्टिगेशन इन मौतें की जांच कर रहे हैं। अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है कि आखिर जेकब ने ऐसा क्यों किया? बेस की तरफ से कहा गया है कि घटना बेस के बाहर घटी है, लेकिन तीनों कर्मचारी महत्वपूर्ण विभागों में काम करते थे। 

3I/ATLAS: दूसरी दुनिया से आया रहस्यमयी धूमकेतु, क्या दिसंबर में धरती से टकराएगा? नासा का चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
ufo us airforce base three researcher died in mystery alien conspiracy
अमेरिका में तीन शोधकर्ताओं की मौत बन गई रहस्य, एलियन ने कर दी हत्या या कोई और साजिश? - फोटो : Adobe Stock

क्या हैं रोजवेल यूएफओ का संबंध?

राइट-पैटरसन बेस यूएफओ की कहानियों से जुड़ा है। 1947 में न्यू मैक्सिको के रोजवेल में एक यूएफओ के क्रैश होने की थ्योरी सामने आई थी। उसके मलबे और तीन फुट लंबे स्लेटी रंग के एलियन शवों को इसी बेस के हैंगर 18 में छिपाने की बात कही गई थी। लोगों का मानना है कि यहां पर गुप्त शोध किया जाता है। उदाहरण के तौर पर एलियंस की तकनीक से इंसानों को सुपरह्यूमन बनाने का काम। 

Baba Vanga on Gold: क्या सोना हो जाएगा सस्ता या दाम छुएंगे आसमान? बाबा वेंगा की ये वायरल भविष्यवाणी चौंका देगी

विज्ञापन
ufo us airforce base three researcher died in mystery alien conspiracy
अमेरिका में तीन शोधकर्ताओं की मौत बन गई रहस्य, एलियन ने कर दी हत्या या कोई और साजिश? - फोटो : Adobe Stock

गुस्टिटस का इंसानी परफॉर्मेंस बढ़ाने का काम करती थीं, जिसका एलियन थ्योरी से संबंध जुड़ता है। प्रिचर्ड दंपति हथियारों और लैब पर काम करते थे। सोशल मीडिया पर लोगों का सवाल है कि क्या यह सभी एलियन और यूएफओ के रहस्य को जान गए थे। कुछ लोगों का कहना है कि क्या एलियन ने इनकी हत्या कर दी। 

हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह मामला घरेलू झगड़े या मानसिक तनाव से जुड़ा है। कोई भी यूएफओ सबूत नहीं मिला है। लेकिन इसके बाद भी, बेस की गोपनीयता की वजह से थ्योरी फैल रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed