Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
unique clock of the worlds in switzerland solothurn town 12 never rings in the clock of this country know the reason behind it surprise you
{"_id":"6180f2e097745452695b80d5","slug":"unique-clock-of-the-worlds-in-switzerland-solothurn-town-12-never-rings-in-the-clock-of-this-country-know-the-reason-behind-it-surprise-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: इस देश की घड़ी में कभी नहीं बजता है 12, इसके पीछे की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: इस देश की घड़ी में कभी नहीं बजता है 12, इसके पीछे की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
इस देश की घड़ी में कभी नहीं बजता है 12
- फोटो : Pixabay
Link Copied
दुनिया में एक ऐसी अजीब घड़ी हैं जिसमें कभी 12 नहीं बजता है। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा है, लेकिन यह सच है। इस घड़ी में 12 अंक नहीं है और इसमें 11 बजे के बाद सीधे 1 बजता है। इसके पीछे एक रहस्यमयी कहानी प्रचलित है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
दुनिया की यह विचित्र घड़ी स्विटजरलैंड के सोलोथर्न शहर में टाउन स्क्वेयर पर लगाई गई है। इस घड़ी में सिर्फ 11 अंक हैं। उसमें नंबर 12 नहीं दिया गया है। स्विटजरलैंड में कई और घड़ियां हैं, जिनमें 12 नहीं बजते हैं। इस शहर की खास बात यह है कि यहां पर लोगों को 11 नंबर बेहद पसंद है। यहां पर सभी चीजों की डिजाइन 11 नंबर के आस-पास ही घूमती है। सोलोथर्न शहर में चर्च और चैपल भी 11-11 ही हैं। इसके साथ ही टावर, संग्रहालय और झरने भी 11 नंबर के हैं।
Trending Videos
2 of 4
इस देश की घड़ी में कभी नहीं बजता है 12
- फोटो : Pixabay
सोलोथर्न शहर में स्थित मुख्य चर्च में 11 नंबर का महत्व साफ नजर आता है। इस चर्च खासियत यह है कि इस निर्माण भी 11 साल में पूरा हुआ था। यहां पर तीन सीढ़ियों का सेट है और सभी में 11 पक्तियां बनाई गई हैं। इसके साथ ही यहां पर 11 घंटियां और 11 दरवाजे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
इस देश की घड़ी में कभी नहीं बजता है 12
- फोटो : Pixabay
यहां पर लोगों के लिए 11वां नबर का इतना महत्व है कि अपना 11 वां जन्मदिन बेहद शानदार तरीके से मनाते हैं। इस मौके लोग 11वें नंबर से जुड़े तोहफे ही देते हैं। यहां के लोग 11 नंबर को शुभ मानते हैं।
4 of 4
इस देश की घड़ी में कभी नहीं बजता है 12
- फोटो : Pixabay
जानिए क्या है वर्षों से चली आ रही मान्यता
यहां पर लोग एक प्राचीन मान्यता की वजह से 11 नंबर को महत्व देते हैं। यह मान्यता सालों से चली आ रही है। यहां के लोग मेहनत करने के बाद भी परेशान रहते थे। फिर यहां पर पहाड़ियों से एल्फ आकर इनके हौसले को बढ़ाने लगे जिसके बाद लोग खुश रहने लगे। जर्मनी की पौराणिक कहानियों में एल्फ का जिक्र है। जर्मनी की भाषा में एल्फ का मतलब 11 होता है। यहां के लोगों का मानना है कि एल्फ के पास अद्भुत शक्तियां हैं। इसलिए यहां के लोग 11 नंबर को शुभ मानते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।