बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Thailand Cobra enters hotel room couple safety scare video goes viral

Viral Video: होटल में सोते समय शख्स गले पर रेंग रहा था कोबरा, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Thu, 02 Apr 2026 07:19 AM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर थाईलैंड घूमने गए एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कपल के लिए छुट्टियां उस वक्त डरावने सपने में बदल गईं, जब सुबह उठते ही उन्हें अपने कमरे में जहरीला कोबरा मिला। 

Thailand Cobra enters hotel room couple safety scare video goes viral
थाईलैंड होटल के कमरे में घुसा कोबरा - फोटो : @planb.sg
विज्ञापन

विस्तार

Thailand Cobra Enters Hotel Room Viral Video: थाइलैंड टूरिज्म के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यह फैमिली वेकेशन, हनीमून और एडवेंचर के लिए एक बेहतरीन जगहों में से एक है। लेकिन थाईलैंड की खूबसूरत वादियों में आपके साथ कुछ ऐसा हो जाए जिसकी आपने कल्पना भी न की हो तो क्या होगा? थाईलैंड छुट्टी मनाने गया एक कपल उस वक्त दहशत में आ गया, जब उनका सामना सीधे एक जहरीले कोबरा से हो गया। 

Trending Videos

 


यह घटना क्राबी में सामने आई है। बता दें कि क्राबी थाईलैंड का एक मशहूर टूरिस्ट शहर है। यह देश के दक्षिणी हिस्से में अंडमान सागर के किनारे स्थित है, जहां एक होटल के कमरे में अचानक सांप घुस आया। मामला तब सामने आया, जब फेसबुक यूजर कन्नुत्ताकोर्न उत्तारानाक्रोन ने अपने साथ हुई इस घटना को शेयर किया। उनके मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे उनका पार्टनर अचानक चीखते हुए बिस्तर से कूद पड़ा और बताया कि कमरे में सांप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Viral Video: लड़की ने दांतों से दिखाई ऐसी कलाकारी, गाजर तराशकर बनाई कई मूर्तियां, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: जियोमेट्री बॉक्स में बना डाला पास्ता, शख्स का ये जुगाड़ देख हिल जाएंगे आप

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे शख्स ने होटल के कमरे से कोबरा की पूंछ पकड़कर उसे बिस्तर के पास से निकाला। सांप पलटकर उस शख्स पर हमला करने की कोशिश भी कर रहा है। तो वहीं होटल के कमरे मे मौजूद लोग घटना का वीडियो भी बना रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Plan B (@planb.sg)


कपल को लगा कि शायद यह कोई भ्रम है या नींद से उठने के कारण ऐसा लग रहा है। लेकिन कुछ ही पलों में सच्चाई सामने आ गई जब उन्होंने कमरे में एक बड़ा काला कोबरा देखा। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि यह सांप सिर्फ उनके कमरे में नहीं बल्कि बिस्तर पर भी चढ़ गया था और सोते समय कपल के बेहद करीब पहुंच उनके गले के ऊपर से भी गुजर गया। 


वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके बाद लोगों ने होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। लेकिन ये राहत की बात रही कि इतने खतरनाक हालात के बावजूद सांप ने किसी को काटा नहीं, पर इस घटना ने कपल को गहरे सदमे में डाल दिया। उन्होंने इसे बेहद डरावना और ट्रॉमेटिक अनुभव बताया। 

Viral Video: लेट हुई महिला ने जोड़े वंदे भारत के आगे हाथ, फिर जो हुआ देखकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस


Viral Video: बच्ची ने क्यूट अंदाज में शख्स को दी हेलमेट पहनने की सलाह, वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, जो होटल जंगल या प्राकृतिक इलाकों के पास होते हैं, उन्हें इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए खास इंतजाम करने चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, खूबसूरत लोकेशन के साथ खतरे भी जुड़े हो सकते हैं, और थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed