फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unique Village: 700 साल से शापित है ये गांव, यहां कोई नहीं बनवाता दो मंजिला घर, हैरान करने वाली है वजह

Wed, 14 May 2025 05:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 14 May 2025 05:40 PM IST
सार

Unique Village in India: वर्तमान समय के आधुनिक दौर में भी भारत की बड़ी आबादी गांवों में रहती है। इसकी वजह से ही कहा जाता है कि गांवों का देश है भारत। गांवों में आपको कई ऐसी कहानियां सुनने को मिल जाएंगी, जो हैरान करने वाली होती हैं।

विज्ञापन
Unique Village in India People Do Not Make Two Story House in Churu Rajasthan Know All Details in Hindi
700 साल से शापित है ये गांव, यहां कोई नहीं बनवाता दो मंजिला घर - फोटो : Adobe Stock

Unique Village in India: वर्तमान समय के आधुनिक दौर में भी भारत की बड़ी आबादी गांवों में रहती है। इसकी वजह से ही कहा जाता है कि गांवों का देश है भारत। गांवों में आपको कई ऐसी कहानियां सुनने को मिल जाएंगी, जो हैरान करने वाली होती हैं। हर गांव की अपनी एक मान्यता और संस्कृति होती है। एक ऐसा ही गांव राजस्थान में स्थित है। यह एक खास बात के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। 

चुरू जिले में सरदारशहर तहसील का उडसर गांव एक अजीबोगरीब कहानी के लिए जाना जाता है। इस गांव में बीते 700 साल से किसी ने अपने घर को दो मंजिला नहीं बनवाया है। गांव के लोगों का कहना है कि इस गांव को श्राप मिला हुआ है कि अगर कोई यहां पर दो मंजिला घर बनवाएगा तो उसके परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस श्राप के पीछे एक कहानी बताई जाती है, जो बेहद हैरान करने वाली है। आइए जानते हैं कि इस श्राप के पीछे क्या कहानी है? 

Unique Village in India People Do Not Make Two Story House in Churu Rajasthan Know All Details in Hindi
700 साल से शापित है ये गांव, यहां कोई नहीं बनवाता दो मंजिला घर - फोटो : Adobe Stock

मान्यता है कि इस गांव को 700 साल पहले एक ऐसा श्राप मिला था। इससे पूरे गांव वालों का जीवन ही बदल गया। आज भी इस गांव में किसी की भी दो मंजिला घर बनवाने की हिम्मत नहीं होती। कहानी के मुताबिक, 700 साल पहले इस गांव में भेमिया नाम का एक व्यक्ति रहता था। एक दिन उसे पता चला कि गांव में चोर आ गए हैं। 
 
Unique Village in India People Do Not Make Two Story House in Churu Rajasthan Know All Details in Hindi
700 साल से शापित है ये गांव, यहां कोई नहीं बनवाता दो मंजिला घर - फोटो : Adobe Stock

चोर गांव वालों के पशुओं को चुरा कर ले जाने लगे। चोरों को पशु चुराते देख भेमिया अकेले ही उनसे लड़ गया। चोरों ने उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और वो लहूलुहान हो गया। भेमिया चोरों से बचने के लिए अपने ससुराल पहुंच गया और घर की दूसरी मंजिल पर छिप गया। चोरों ने उसका पीछा किया और उसे वहां से भी पकड़ लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unique Village in India People Do Not Make Two Story House in Churu Rajasthan Know All Details in Hindi
700 साल से शापित है ये गांव, यहां कोई नहीं बनवाता दो मंजिला घर - फोटो : Adobe Stock

चोरों ने इस बार भेमिया और उसके ससुराल वालों को भी बुरी तरह से मारा-पीटा। घायल होने के बाद भी भेमिया उन चोरों से भीड़ गया और अंत में चोरों ने भेमिया का गला काट दिया। भेमिया फिर भी लड़ता रहा और अपनी गांव की सीमा के पास आ गया। अंत में भेमिया का धड़ उडसर गांव में गिरा।

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी हो गई सच! घर-घर पहुंच चुका है साइलेंट किलर

विज्ञापन
Unique Village in India People Do Not Make Two Story House in Churu Rajasthan Know All Details in Hindi
700 साल से शापित है ये गांव, यहां कोई नहीं बनवाता दो मंजिला घर - फोटो : Adobe Stock

इस बात का पता जब भेमिया की पत्नी को चला तो उसने क्रोध में आकर गांव वालों को श्राप दे दिया कि अगर कोई भी व्यक्ति इस गांव में अपने घर को दूसरी मंजिल तक बनाएगा उसके परिवार का विनाश हो जाएगा। 

Science News: वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा, क्या धरती पर खत्म हो जाएगा जीवन?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed