बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pentagon on Alien: एलियन पर पेंटागन का सबसे बड़ा खुलासा, अमेरिका के दावे से दुनिया हैरान, लोग नहीं कर रहे यकीन

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 19 Dec 2022 12:16 PM IST
विज्ञापन
US Pentagon's UFO Investigation Finds No Evidence of Alien Activity in Space Know Facts
एलियन पर पेंटागन का सबसे बड़ा खुलासा - फोटो : iStock
Alien News: दुनियाभर में एलियन (Alien) को लेकर बहस तेज हो गई है। इस परग्रही जीव के बारे में आए दिन नए-नए दावे किए जाते हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? वैज्ञानिक सालों से इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है। अब इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने एलियन को लेकर बड़ा खुलासा किया है जिससे दुनिया हैरत में पड़ गई है। 


पेंटागन के खुलासे पर दुनियाभर के वैज्ञानिक और लोगों को यकीन नहीं हो रहा है और अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं। लोगों का कहना है कि एलियन (Alien) और एलियनशिप (UFO) की जानकारी अमेरिका छिपा रहा है। इससे पहले भी अमेरिका पर एलियन की जानकारी छिपाने के आरोप लगते रहे हैं। पेंटागन की तरफ से जांच की गई है जिससे बाद उसने कहा कि अभी तक अंतरिक्ष से आने वाले एलियन और यूएफओ के कोई सबूत नहीं मिले हैं। 
Trending Videos
US Pentagon's UFO Investigation Finds No Evidence of Alien Activity in Space Know Facts
एलियन पर पेंटागन का सबसे बड़ा खुलासा - फोटो : iStock

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का कहना है कि इससे साफ हो गया है कि धरती पर एलियन कभी नहीं आए हैं। इसके साथ ही न ही एलियन यानों यानी यूएफओ ने धरती पर किसी कोने में  क्रैश लैंडिंग की है। एलियन यानों के दिखने की घटनाओं की पेंटागन लगातार जांच कर रहा है। चाहे वह अंतरिक्ष में दिखे हों, आसमान में या फिर समुद्र में आते-जाते। पेंटागन द्वारा इस तरह की सैकड़ों रिपोर्ट्स की जांच की जा रही है। पेंटागन को अभी तक एलियन और उसके यान यूएफओ के आने-जाने, धरती पर उतरने और उड़ने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
US Pentagon's UFO Investigation Finds No Evidence of Alien Activity in Space Know Facts
एलियन पर पेंटागन का सबसे बड़ा खुलासा - फोटो : iStock

पेंटागन ने कहा है कि इस तरह के कोई सबूत नहीं हैं कि इस बात का पता चले कि इंटेलिजेंट एलियन जीवन (Intelligent Alien Life) धरती पर आते-जाते हों। या फिर पृथ्वी पर रहते हों। पेंटागन में इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी विभाग में सेक्रेटरी रोनैल्ड मॉल्ट्री का कहना है कि आज तक कोई ऐसी चीज नहीं देखी गई है और एलियन यान क्रैश हुए हैं। न ही दुनिया में ऐसी घटना घटी है। 


Ajab-Gajab: जानिए क्या है भारत का लाल सोना, जिसके लिए तड़पता है चीन, रहस्य से अभी तक नहीं उठ पाया पर्दा

US Pentagon's UFO Investigation Finds No Evidence of Alien Activity in Space Know Facts
एलियन पर पेंटागन का सबसे बड़ा खुलासा - फोटो : iStock


साइंटिफिक तरीके से करनी होगी जांच

पेंटागन में बनाए गए ऑल डोमेन एनोमली रेजोल्यूशन ऑफिस (AARO) के निदेशक सॉन कर्कपैट्रिक की राय इसके उलट है। उनका कहना है कि हो सकता है कि धरती पर एलियन आए हों, लेकिन साइंटिफिक तरीके से जांच करने की जरूरत है। उनका कहना है कि बिना सबूतों के नहीं माना जा सकता है कि एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल लाइफ है। उनका कहना है कि हम लगातार ऐसी चीजों की जांच कर रहे हैं। उनका कहना है कि बिना सबूत कैसे मान लिया जाए कि एलियन आए थे। 
 

विज्ञापन
US Pentagon's UFO Investigation Finds No Evidence of Alien Activity in Space Know Facts
एलियन पर पेंटागन का सबसे बड़ा खुलासा - फोटो : iStock

जांच के बाद किया जाएगा खुलासा

सॉन कर्कपैट्रिक ने कहा कि फिजिसिस्ट के तौर पर हमें साइंटिफिक तरीके से हर चीज की जांच करनी होती है। एलियन मामलों की भी इसी तरह जांच करेंगे। डेटा और साइंटिफिक मेथड के हिसाब से सही निर्णय होगा। ऑल डोमेन एनोमली रेजोल्यूशन ऑफिस का गठन अमेरिकी मिलिट्री कैंपों, प्रतिबंधित वायुक्षेत्रों और जरूरी स्थानों पर एलियन या किसी रहस्यमयी वस्तु के आने की जांच के लिए ही किया गया है। ताकि अमेरिकी सैन्य ऑपरेशंस और राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा पैदा न हो। 

Optical Illusion: इस तस्वीर में चिड़ियों के बीच छिपी है तितली, क्या आप 11 सेकेंड के अंदर खोज सकते हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed