फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Video: ट्रेन में किसी को अंकल कहना छोड़ दीजिए, नहीं तो वही होगा जो इस शख्स के साथ हुआ

Tue, 17 Oct 2023 06:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 17 Oct 2023 06:48 PM IST
सार

लोकल ट्रेन में एक शख्स ट्रेन के फर्श पर बैठकर यात्रा कर रहा था। ऐसे दूसरे यात्री ने शख्स को अंकल कहते हुए उठने के लिए कहता है। इसके बाद शख्स ने ऐसी प्रतिक्रिया दी है, जिसे देखने के बाद आप किसी को अंगल बोलने से पहले सौ बार सोचेंगे।

विज्ञापन
Viral Video: Never Call Someone Uncle Inside Train Here Is Why
Viral Video - फोटो : Twitter@mumbaimatterz

Viral Video: सफर के दौरान अगर आप भी बस या ट्रेन में किसी को अंकल-आंटी कहते हैं, तो अब आप आगे से ऐसा करना छोड़ दीजिए। क्योंकि हर किसी को खुद के लिए अंकल-आंटी सुनना बेहद बुरा लगता है। ज्यादा लोगों को लगता है कि अंकल-आंटी कहकर बुलाने से उनकी उम्र अधिक बढ़ा दी गई है। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 



मुंबई लोकल ट्रेन का यह मामला है। लोकल ट्रेन में एक शख्स ट्रेन के फर्श पर बैठकर यात्रा कर रहा था। ऐसे में दूसरे यात्री ने शख्स को अंकल कहते हुए उठने के लिए कहता है। इसके बाद शख्स ने ऐसी प्रतिक्रिया दी है, जिसे देखने के बाद आप किसी को अंकल बोलने से पहले सौ बार सोचेंगे। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो सिर्फ वीडियो 32 सेकेंड का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है मुंबई लोकल ट्रेन रफ्तार से चल रही है। दरवाजे के पास लोग खड़े हैं, जबकि एक शख्स फर्श पर बैठा है। उसे कैमरे में दिखाते हुए एक यात्री कहता है- चलो अंकल बोरीवली आ गया, खड़े होके बैठ जाना वापस। हालांकि बैठा व्यक्ति कोई जवाब नहीं देता। वह यात्री की बातों को पूरी तरह से अनसुना कर देता है। 

फिर शख्स बोलता है, हैल्लो अंकल, खड़े होकर बैठ जाओ वापस। इस पर वह व्यक्ति कहता है-किसको बुला रहा है वही नहीं समझ आ रहा। इसके उत्तर में यात्री कहता है- अंकल बैठा कौन है? तो इस पर वह कहता है- अंकल कौन है?

Mysterious Temple: मां दुर्गा के इस मंदिर में जाने से डरते हैं लोग, आती हैं डरावनी आवाजें, जानिए क्या है रहस्य

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर @mumbaimatterz नाम के अकाउंट से 15 अक्टूबर को इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट्स भी कर रहे हैं। 



NASA: अंतरिक्ष में दो विशाल ग्रहों की हुई टक्कर, नासा ने कैमरे में कैद की घटना, वैज्ञानिकों को मिली नई दुनिया!

एक शख्स ने लिखा है, मस्त रिप्लाई, भाई दूसरी बार किसी को अंकल नहीं कहेगा। फ्रैंक स्पार्को नाम के शख्स ने लिखा है, अंकल ने बेस्ट रिप्लाई दिया। इसी तरह अन्य यूजर्स ने भी शख्स के उत्तर की सराहना की है। इस पूरे मामले आप क्या सोचते हैं? कमेंट्स बाॅक्स में लिखकर जरूर बताएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed