फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदगी भर हंस नहीं पाएगी ये बच्ची, कारण रुला देगा आपको

Wed, 23 Nov 2016 05:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Nov 2016 05:14 PM IST
विज्ञापन
This girl cannot life due to a rare disease

दो साल की ऐमिली की हंसी सुनने को उसके मां-बाप तरस गए हैं। पिछले दो साल में उनकी बच्ची ने ना एक शब्द बोला है और ना कभी मुस्कुराई है। ऐमिली के मां-बाप भी ये अच्छी तरह जानते हैं कि वो शायद ही कभी अपनी बच्ची की आवाज सुन पाएंगे। ऐमिली की बीमारी ने उसकी मुस्कुराहट हमेशा के लिए उससे छीन ली। ऐमिली का शरीर भी इतना कमजोर है जिसकी वजह से वो चल और बैठ भी नहीं सकती।

जिंदगी में कभी हंस नहीं पाएगी ये बच्ची, कारण दिल चीर देगा

This girl cannot life due to a rare disease

ऐमिली केवल दो साल की है लेकिन वो ऐसी बीमारी से ग्रसित है जो दुनिया भर में केवल 4,000 लोगों को होती है। ऐमिली को Aicardi Syndrome नाम की बीमारी है जिसकी वजह से वो कभी नहीं हंस सकेगी। Aicardi Syndrome एक असामान्य बीमारी है जिसमें दिमाग में corpus callosum नाम का स्ट्रक्चर गायब रहता है। यह बीमारी पैदा होने के 5 साल के भीतर ही पता चल जाती है। लड़कियों में ये बीमारी ज्यादा देखने को मिलती है।

जिंदगी में कभी हंस नहीं पाएगी ये बच्ची, कारण दिल चीर देगा

This girl cannot life due to a rare disease

लिंड्से और पॉल अपनी बेटी को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। वे दोनों ऐमिली के लिए एक खास किस्म की चेयर और कमरा बनवाने के लिए पैसे इकट्ठा कर रहे हैं। वे ऐमिली के लिए स्कूल भी तलाश कर रहे हैं ताकि उसका दाखिला करा सकें। ऐमिली की मां कहती हैं कि ऐमिली की उनकी बड़ी बहन शकीला से खूब बनती है। शकीला को ये भी पता चल जाता है कि ऐमिली को कब दौरे आ रहे हैं। ऐमिली के कारण पॉल और लिंड्से ने बाहर जाना भी छोड़ दिया है। वे अपनी बच्ची को एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ते। पॉल और लिंड्से ऐमिली के साथ एक-एक पल को अच्छे से जीना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदगी में कभी हंस नहीं पाएगी ये बच्ची, कारण दिल चीर देगा

This girl cannot life due to a rare disease

लिंड्से कहती हैं, 'मेरी प्रेगनेंसी एकदम नार्मल थी और मुझे नहीं मालूम की क्या गलती हुई। बस कुछ साल पहले हुए मिसकैरेज के कारण इस बार मेरे सीटी स्कैन ज्यादा हुए थे। जैसे ही ऐमिली पैदी हुई, उसके दो हफ्ते बाद ही वह नीली पड़ने लगी और उसको सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ दिनों तक यह रोज हुआ। ऐमिली को अब दौरे भी आने लगे थे।' डॉक्टर्स का कहना है कि प्रेगनेंसी के दौरान ऐमिली के दिमाग ने बढ़ना बंद कर दिया था जिसके कारण उनकी ये हालत है। ऐमिली ठीक से देख भी नहीं सकती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed