{"_id":"650729c4130bc1fdf8077ea7","slug":"people-gathered-to-see-the-newborn-girl-after-birth-in-deeg-district-of-rajasthan-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: डीग में जन्म के बाद नवजात बच्ची को देखने उमड़े लोग; मान रहे धोलागढ़ देवी का अवतार, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: डीग में जन्म के बाद नवजात बच्ची को देखने उमड़े लोग; मान रहे धोलागढ़ देवी का अवतार, ये है वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
सार
नवजात बच्ची के दोनों हाथों में 7-7 और 6-6 उंगलियां दोनों पैरों में हैं। परिजन और लोग बच्ची को धोलागढ़ देवी का अवतार मान रहे हैं। बच्ची को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो रही है।
अस्पताल में भर्ती नवजात बच्ची।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के डीग जिले कामा कस्बे के गोपीनाथ मोहल्ले में लोगों में एक अनोखी आस्था देखने को मिल रही है। यहां जन्मी एक नवजात के जन्म के बाद से ही उसको देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। जन्म के बाद से बच्ची खूब सुर्खियों में है। लोगों का मानना है कि बच्ची धोलागढ़ देवी का अवतार है।
Trending Videos
दसअसर मामला है ये है कि यहां कामा कस्बे के गोपीनाथ मोहल्ले में रहने वाले गोपाल भट्टाचार्य के यहां बच्ची का जन्म हुआ है। गोपाल भट्टाचार्य की 8 महीने की गर्भवती पत्नी सरजू देवी ने बीती रात बच्ची को जन्म दिया है। बीती रात प्रसव पीड़ा के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। वहीं बच्ची का जन्म हुआ है। गोपाल सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल है। जन्म के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के हाथ-पैर मिलाकर कुल 26 उंगलियां हैं। एक आम इंसान में हाथ-पैर मिलाकर कुल 20 उंगलियां ही होती हैं। दोनों हाथों में 7-7 और 6-6 उंगलियां दोनों पैरों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस घटना के बाद से डॉक्टर भी हैरानी जता रहे हैं। डॉ. बीएस सोनी का कहना है कि आमतौर पर आनुवंशिक विसंगति के चलते ऐसा हो जाता है। कई बार देखा गया है कि बहुत से लोगों के एक हाथ में छह उंगलियां होती हैं। ये मामला औरों से थोड़ा अलग है। यहां हाथ-पैर दोनों जगह एक्ट्रा उंगली हैं। उन्होंने कहा कि इससे कोई परेशानी या चिंता करने की बात नहीं है। इसका किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं है। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। इस जानकारी के बाद से ही लोग बच्ची को धोलागढ़ देवी का अवतार मानकर खुशी मना रहे हैं। नवजात को देखने वालों की भीड़ लगी हुई है।