Live
Grammy Awards 2026 Live: चार साल बाद मंच पर दिखे बीबर, होस्ट ने की ट्रंप की नकल; जानें किस-किसको मिला ग्रैमी?
Grammy Awards Winners List Live Updates: संगीत जगत के मशहूर और अंतरराष्ट्रीय ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन जारी है। इवेंट में अमेरिकन सिंगर सबरीना कारपेंटर और जस्टिन बीबर परफॉर्म कर चुके हैं। कॉमेडियन ट्रेवर नोआ इस साल फिर से ग्रैमी अवॉर्ड्स होस्ट कर रहे हैं। कई लोगों को ग्रैमी अवॉर्ड मिल चुका है। यहां पढ़िए अवॉर्ड्स से जुड़ी हर अपडेट…
लाइव अपडेट
बिलि एलिश को अवॉर्ड
बिलि एलिश को 'वाइल्डफ्लॉवर' गाने के लिए सॉन्ग ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया है।दलाई लामा को मिला ग्रैमी
68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक अवॉर्ड 14वें दलाई लामा ने भी जीता है। यह उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड है। दलाई लामा को अपने एक एल्बम ‘स्पोकन वर्ड मेडिटेशंस: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए अवॉर्ड मिला है।लोला यंग को 'मेसी' के लिए ग्रैमी
लोला यंग को बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस कैटेगरी में ग्रैमी मिला। यह अवॉर्ड उन्होंने अपने गाने 'मेसी' के लिए जीता।बैड बनी ने दिया भावुक भाषण
ग्रैमी जीतने के बाद बैड बनी ने भावुक भाषण दिया। उन्होंने कहा कि हम जानवर या एलियन नहीं। हम इंसान हैं और अमेरिकन हैं। नफरत से ज्यादा ताकतवर सिर्फ एक ही चीज है और वो है प्यार, इसलिए प्यार बांटते रहिए।Bad Bunny's full message to ICE and all republicans during his Grammys speech is SO important:
— Spencer Althouse (@SpencerAlthouse) February 2, 2026
"We're not savage. We're not animals. We're not aliens. We are humans, and we are Americans. Also, I want to say to the people...I know it's tough not to hate on these days, and I was… pic.twitter.com/ApkGwSppJi
जेली रोल ने जीता ग्रैमी
जेली रोल ने बेस्ट कंटेंपरेरी कंट्री एल्बम कैटेगरी में ग्रैमी अपने नाम किया। उन्हें यह अवॉर्ड एल्बम 'ब्यूटीफुली ब्रोकन' के लिए मिला।लेडी गागा ने जीता 15वां ग्रैमी
लेडी गागा ने बेस्ट पॉप वोकल एम्बम कैटेगरी में ग्रैमी जीता। उन्हें यह अवॉर्ड उनके एल्बम 'मायहम' के लिए मिला। यह उनका 15वां ग्रैमी अवॉर्ड है।गागा ने इवेंट में परफॉर्म भी किया।
