Live
Grammy 2026 Live: चार साल बाद मंच पर उतरे बीबर; बिली एलिश को सॉन्ग ऑफ द ईयर, केंड्रिक ने जीता 26वां ग्रैमी
{"_id":"697ffaa7edf5be08830ccd13","slug":"grammy-awards-2026-live-updates-performers-nominees-and-winners-list-song-of-the-year-to-album-of-the-year-2026-02-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Grammy 2026 Live: चार साल बाद मंच पर उतरे बीबर; बिली एलिश को सॉन्ग ऑफ द ईयर, केंड्रिक ने जीता 26वां ग्रैमी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
Grammy Awards Winners List Live Updates: संगीत जगत के मशहूर और अंतरराष्ट्रीय ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन जारी है। इवेंट में अमेरिकन सिंगर सबरीना कारपेंटर और जस्टिन बीबर परफॉर्म कर चुके हैं। कॉमेडियन ट्रेवर नोआ इस साल फिर से ग्रैमी अवॉर्ड्स होस्ट कर रहे हैं। कई लोगों को ग्रैमी अवॉर्ड मिल चुका है। यहां पढ़िए अवॉर्ड्स से जुड़ी हर अपडेट…
ग्रैमी अवॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
10:28 AM, 02-Feb-2026
टाइलर ने दी परफॉर्मेंस
अमेरिकी रैपर, गायक, निर्माता और संगीतकार टाइलर ने भी परफॉर्म किया। उनकी परफॉर्मेंस को इंटरनेट पर फैंस इस साल की बेस्ट परफॉर्मेंस बता रहे हैं।Tyler, The he Creator performance at the #GRAMMYs pic.twitter.com/sdb8vcOLkO
— Archive Tyler, The Creator (@xerecadotyler) February 2, 2026
10:27 AM, 02-Feb-2026
एल्बम ऑफ द ईयर भी जीते बैड बनी
बैड बनी के एल्बम DeBÍ TiRAR MáS FOToS को एल्बम ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया है।09:57 AM, 02-Feb-2026
केंड्रिक लैमर और SZA को अवॉर्ड
केंड्रिक लैमर और SZA ने 'लूथर' के लिए रिकॉर्ड ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता है। केंड्रिक लैमर ने 'GNX' के लिए बेस्ट रैप एल्बम का अवॉर्ड भी जीता है।09:51 AM, 02-Feb-2026
बेली एलिश ने दिए पोज
अवॉर्ड जीतने के बाद बेली एलिश काफी खुश नजर आईं। रेड कार्पेट पर उन्होंने कई कलाकारों के साथ पोज दिए हैं।09:41 AM, 02-Feb-2026
स्टेज पर जाते जस्टिन बीबर
जस्टिन बीबर शर्टलेस होकर स्टेज पर जाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने चार वर्षों के बाद किसी स्टेज पर परफॉर्म किया है।09:26 AM, 02-Feb-2026
रेबा मैकनटायर ने किया परफॉर्म
अमेरिकन सिंगर रेबा मैकनटायर ने पहली बार ग्रैमी स्टेज पर परफॉर्म किया। उन्होंने हाल के वर्षों में जिन सिंगर्स और सॉन्गराइटर्स का निधन हो गया है, उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने ग्रैमी-विनिंग गाने 'ट्रेलब्लेजर' पर परफॉर्मेंस दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:15 AM, 02-Feb-2026
फैरेल विलियम्स को अवॉर्ड
फैरेल विलियम्स को दुनिया भर में संगीत में उनके प्रभाव और कई पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए डॉक्टर ड्रे ग्लोबल इम्पैक्ट अवॉर्ड दिया गया। फैरेल 13 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके हैं।08:52 AM, 02-Feb-2026
बिली एलिश को अवॉर्ड
बिली एलिश के गाने 'वाइल्डफ्लॉवर' को सॉन्ग ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया है। यह बिली का 10वां ग्रैमी अवॉर्ड है।08:45 AM, 02-Feb-2026
दलाई लामा को मिला ग्रैमी
68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक अवॉर्ड 14वें दलाई लामा ने भी जीता है। यह उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड है। दलाई लामा को अपने एक एल्बम ‘स्पोकन वर्ड मेडिटेशंस: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए अवॉर्ड मिला है।08:35 AM, 02-Feb-2026
