सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Chappell Roan Grammy 2026 red carpet naked outfit shocks social media

Grammy Awards 2026: पारदर्शी गाउन पहनकर ग्रैमी अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर पहुंचीं चैपल रोन, यूजर्स को चौंकाया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 02 Feb 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
सार

Singer Chappell Roan Grammy Award Look: ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 के रेड कारपेट पर कई सेलिब्रेटी अलग-अलग लुक, ड्रेसेस में नजर आए। इसी बीच सिंगर चैपल रोन के लुक ने हलचल मचा दी है। वह इवेंट में पारदर्शी गाउन पहने चली आईं। यह सिंगर पहले भी अटपटी ड्रेसेस पहनने के लिए खबरों में रही हैं।

Chappell Roan Grammy 2026 red carpet naked outfit shocks social media
सिंगर चैपल रोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सिंगर चैपल रोन भी ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में शिरकत करने पहुचीं। उन्हें इस साल ग्रैमी में नॉमिनेशन भी मिला है। वह जब इवेंट के रेड कारपेट पर पहुंचीं तो अपनी ड्रेस से सबको हैरान कर दिया। वह इवेंट में लगभग पारदर्शी गाउन पहने दिखाई दीं।
Trending Videos

Chappell Roan Grammy 2026 red carpet naked outfit shocks social media
सिंगर चैपल रोन - फोटो : इंस्टाग्राम
किस तरह की थी चैपल की ड्रेस? 
सिंगर चैपल रोन ने पहले एक शीयर बरंगडी हुडेड गाउन पहना था। फिर उन्होंने अपनी ड्रेस को ओपन किया, हुड हटा दिया। ऐसे में उनकी ड्रेस सिर्फ दो रिंग्स के सहारे टिकी हुई थी। इस ड्रेस में वह लगभग सेमी न्यूड नजर आईं। उनकी पीठ पर बने टैटू साफ नजर आए। साथ ही उनकी ड्रेस का फैब्रिक भी पारदर्शी था।

(पारदर्शी ड्रेस में ग्रैमी अवॉर्ड्स रेड कारपेट पर पहुंचीं चैपल रोन) 

पहले भी अटपटी ड्रेस पहन चुकी हैं सिंगर चैपल 
पहली बार चैपल रोन किसी अटपटी ड्रेस में नजर नहीं आई हैं। इससे पहले भी वह कई अजीबों-गरीब ड्रेस पहन चुकी हैं। ग्रैमी से पहले भी अपनी सिंगिंग परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने कभी अखबार से बनी ड्रेस पहनी तो कभी झूमर स्टाइल वाला ड्रेस में दिखीं। अकसर इस सिंगर की ड्रेस काफी बाेल्ड किस्म की होती हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Grammy 2026 Live: चार साल बाद मंच पर उतरे बीबर; बिली एलिश को सॉन्ग ऑफ द ईयर, केंड्रिक ने जीता 26वां ग्रैमी


 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सेलेब्स की भी ग्रैमी रेड कारपेट पर रही चर्चा 
ग्रैमी अवॉर्ड्स में सिर्फ चैपल रोन की ड्रेस, लुक की ही चर्चा नहीं रही। सिंगर सबरीना कारपेंटर और लेडी गागा के लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सिंगर सबरीना कारपेंटर ने सिल्वर कलर का गाउन पहना था। वहीं सिंगर लेडी गागा ने रेड कारपेट के लिए ब्लैक रेविन गाउन लुक को चुना। सिंगर ने ब्लैक फैदर से बने गाउन को ग्रैमी इवेंट पर पहना। इनके अलावा सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर ग्रैमी अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर साथ दिखे। दोनों ने मैचिंग कलर्स की ड्रेस पहनी थीं। जस्टिन जहां काले रंग के ब्लेजर में नजर आए, वहीं हैली बीबर ऑफ शोल्डर ब्लैक कलर के गाउन में दिखीं। 



(सबरीना कारपेंटर, जस्टिन बीबर और हैली, लेडी गागा) 

ये खबर भी पढ़ें: 
लेडी गागा और सबरीना कारपेंटर ने लूटी महफिल, ग्रैमी अवॉर्ड्स में कई सेलेब्स के अंदाज ने जीता फैंस का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed