सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Sreeleela to star opposite south actor Dhanush in Rajkumar Periasamy Film D55

D55: 'तेरे इश्क में' के बाद धनुष की 55वीं फिल्म का एलान, इस एक्ट्रेस के साथ पहली बार नजर आएंगे अभिनेता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 01 Feb 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhanush Film D55: धनुष की आगामी फिल्म, जिसका अभी अस्थाई नाम 'D55' है। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार मुख्य अभिनेत्री के रूप में यह साउथ अभिनेत्री नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी करेंगे।
 

Sreeleela to star opposite south actor Dhanush in Rajkumar Periasamy Film D55
धनुष - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

धनुष ने हाल ही में अपनी 55वीं फिल्म का एलान किया है, जिसका अस्थाई नाम 'डी55' है। निर्माताओं ने स्टार कास्ट की घोषणा भी कर दी है। निर्देशक राजकुमार पेरियासामी की अगली फिल्म में धनुष के साथ मुख्य भूमिका में यह अभिनेत्री पहली बार नजर आएंगी। राजकुमार पेरियासामी पहले 'अमरन' फिल्म बना चुके हैं। 

Trending Videos

धनुष की आगामी फिल्म का नाम
धनुष की आगामी फिल्म का अस्थाई नाम 'D55' है। यह अस्थाई नाम इसलिए 'D55' रखा गया है क्योंकि यह धनुष की 55वीं फिल्म हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार मुख्य अभिनेत्री के रूप में श्रीलीला नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी करेंगे। धनुष और श्रीलीला पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माताओं ने की घोषणा
फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी वंडरबार फिल्म्स ने X (ट्विटर) पर यह घोषणा की। उन्होंने लिखा, 'आपने यह उम्मीद नहीं की होगी। खूबसूरत अभिनेत्री श्रीलीला का #D55 में स्वागत है।' साथ में धनुष, श्रीलीला और टीम की कई तस्वीरें भी शेयर की गईं, जो बहुत तेजी से फैंस के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

फिल्म 'D55' के बारे में
'D55' एक बड़ा प्रोजेक्ट है। धनुष अपनी कंपनी वंडरबार फिल्म्स के साथ आर टेक स्टूडियोज को मिलकर इसे बना रहे हैं। फिल्म का निर्माण अभी मुंबई में चल रहा है। शूटिंग 2026 के आखिर तक पूरी होने की उम्मीद है। फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर दे रहे हैं। यह फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: 'तू या मैं' मूवी की रिलीज से पहले आनंद एल राय ने किए घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन, शेयर की तस्वीरें

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed