अनुराग कश्यप ने किया 'टॉक्सिक' के टीजर का बचाव, कहा- जब अभिनेता स्क्रीन पर शर्टलेस दिखते हैं...
Anurag Kashyap On Toxic Teaser: अनुराग कश्यप ने फिल्म 'टॉक्सिक' के टीजर पर अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया है कि किस तरह से समाज महिला और पुरुष में भेदभाव करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
17वें बेंगलुरु इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान 'फियरलेस फिल्ममेकिंग' नाम के एक सेशन में अनुराग कश्यप ने कहा, 'टॉक्सिक के टीजर के खिलाफ जो गुस्सा दिखाया जा रहा है, वह हमारे कल्चरल पाखंड को दिखाता है। जब मेल एक्टर स्क्रीन पर शर्टलेस दिखते हैं या मर्दानगी दिखाते हैं, तो कोई सवाल नहीं उठाता। लेकिन जब कोई महिला अपनी सेक्सुअलिटी को दिखाती है, तो उसे स्वीकार करना मुश्किल हो जाता है।'
यश के जन्मदिन पर 8 जनवरी को रिलीज हुए टॉक्सिक के टीजर ने विवाद खड़ा कर दिया। इसमें यश और एक फीमेल एक्ट्रेस के बीच एक छोटा इंटिमेट सीन था। कई दर्शकों ने इसे गैर-जरूरी बताया। इस पर इतना विरोध हुआ कि टीजर में नजर आने वाली अभिनेत्री ने कमेंट्स की वजह से अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स डिलीट कर दिए।
फिल्म 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इसे उन्होंने और यश ने मिलकर लिखा है। यह कन्नड़ और इंग्लिश दोनों भाषाओं में फिल्माई गई है। यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। इसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत सहित कई कलाकार शामिल हैं।