सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Marry On 2 February At Udaipur Claim A Vlogger In Viral Video

शुरू हुई रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारी, उदयपुर से सामने आया वायरल वीडियो; जानें क्या है सच्चाई?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 01 Feb 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Marriage: क्या कल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं? एक वायरल वीडियो में ऐसा दावा किया गया है? जानिए, क्या है पूरी सच्चाई?

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Marry On 2 February At Udaipur Claim A Vlogger In Viral Video
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

काफी समय से साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर खबर चल रही है। ऐसी चर्चा थी कि फरवरी महीने में दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उदयपुर से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया है कि यहां पर रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी होने वाली है। यह शादी कल यानी 2 फरवरी को होगी। 

Trending Videos


सिटी प्लेस उदयपुर से वीडियो वायरल हुआ
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जो उदयपुर के सिटी प्लेस का है। इस वीडियो में दो लड़कियां बताती हैं कि यहां पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की कल शादी होने वाली है। वीडियो में प्लेस को सजाया जा रहा है। सजावट को भव्य स्तर पर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

पहले अलग तारीख सामने आई थी
दिसंबर महीने में एचटी सिटी की एक खबर के अनुसार रश्मिका और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाले थे। कपल ने शादी के लिए एक शाही विरासत महल को चुना था, जहां सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। अब वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इस कपल की शादी कल यानी 2 फरवरी को होने वाली है। अभी तक रश्मिका मंदाना या विजय देवरकोंडा की टीम से इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई है। 

विजय और रश्मिका मंदाना करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं? 
विजय देवरकोंडा के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले साल उनकी एक फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज हुई। वहीं रश्मिका मंदाना भी एक साउथ फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में पिछले साल नजर आईं। इस साल दोनों के पास बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स हैं। रश्मिका बॉलीवुड की फिल्म 'कॉकटेल 2' कर रही हैं। वहीं विजय देवरकोंडा फिल्म 'राणाबली' में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed