अभिनेता राम चरण और उपासना बने जुड़वा बच्चों के माता-पिता, चिरंजीवी ने साझा की खुशखबरी
Actor Ram Charan Twins Baby News: अभिनेता राम चरण और पत्नी उपासना का घर खुशियों से भर गया है। राम चरण के पिता और अभिनेता चिरंजीवी ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी साझा की है कि राम चरण और उपासना एक बेटा और बेटी के माता पिता बने हैं।
विस्तार
अभिनेता राम चरण और पत्नी उपासना की जिंदगी में खुशियों दोगुनी हो चुकी हैं। उपासना ने दो जुड़वा बच्चों, एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया है। यह खबर चिरंजीवी ने शनिवार देर रात अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की है।
विज्ञापनविज्ञापन
A post shared by Chiranjeevi Konidela (@chiranjeevikonidela)
चिरंजीवी ने फैंस संग साझा की खुशियां
राम चरण के पिता और अभिनेता चिरंजीवी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हुए फैंस को बताया कि वह दादा बन गए हैं। वह पोस्ट में लिखते हैं, ‘बहुत खुशी के साथ हम आपको यह बता रहे हैं कि राम चरण और उपासना को जुड़वां बच्चे हुए हैं, एक लड़का और एक लड़की। बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं। इन नन्हे-मुन्नों का स्वागत करना और दादा-दादी बनने का सौभाग्य, हमारे लिए ईश्वर का आशीर्वाद है।’
वह पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘आप सबकी प्रार्थना, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद।’
ये खबर भी पढ़ें: राम चरण ने क्यों जूनियर एनटीआर को बताया सनकी ड्राइवर? इस एक्टर के साथ चलाना चाहेंगे 250 किमी की रफ्तार से कार
रामचरण और उपासना की शादी को हो चुके हैं 14 साल
राम चरण और उपासना की शादी 14 जून 2012 को हैदराबाद में हुई। राम चरण साउथ फिल्मों के जाने-माने एक्टर हैं। वहीं उपासना अपोलो चैरिटी की वाइस चेयरमैन थीं।। 20 जून 2023 को इस कपल को एक बेटी हुई। अब इनके घर जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। यह खबर पाकर फैंस और राम चरण के करीब दोस्त काफी खुश हैं।
