सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Junior NTR and Kajal Aggarwal congratulate to ram charan upasana for welcoming twins

‘महिलाएं हमारे जीवन की सबसे बड़ी ताकत..’, पिता बनने के बाद रामचरण का पहला पोस्ट; इन सेलेब्स ने दी बधाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 01 Feb 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Celebs Wish To Ram Charan: राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। इस पर कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। राम चरण के पिता चिरंजीवी ने भी पोस्ट की है। 

Junior NTR and Kajal Aggarwal congratulate to ram charan upasana for welcoming twins
राम चरण, उपासना, काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

साउथ के स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना ने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। आज राम चरण ने एक पोस्ट में जुड़वा बच्चों के पिता बनने को लेकर पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा 'यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमें एक बेटा और एक बेटी हुई है। दो बेटियों और एक बेटे का होना हमें बहुत खुशी देता है। महिलाएं हमारी सबसे बड़ी ताकत रही हैं। मैं अपने सभी फैन्स, परिवार और शुभचिंतकों का बहुत आभारी हूं जो हर पल हमारे साथ खड़े रहे और हमारा साथ दिया।' फिल्म जगत की कई हस्तियों ने राम चरण के दोबारा पिता बनने पर बधाई दी है।
Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)


जूनियर एनटीआर
अभिनेता जूनियर एनटीआर ने एक्स पर राम चरण और उनकी पत्नी को बधाई दी है। उन्होंने लिखा 'राम चरण और उपासना के यहां जुड़वा बच्चे होने की शुभकामनाएं। आपका प्यार बना रहे। आप खुश और स्वस्थ रहें।'

काजल अग्रवाल
अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने राम चरण और उपासना को जुड़वा बच्चों के स्वागत करने पर बधाई दी है। उन्होंने राम चरण की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा 'उपासना और राम चरण, आप लोगों के नए बच्चों को बहुत सारा प्यार और उनके लिए दुआएं।'



सोनाक्षी सिन्हा
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने राम चरण की पोस्ट पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा 'बुहत-बहुत शुभकामनाएं।'


अविनाश गोवारिकर
फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर ने इंस्टाग्राम पर राम चरण और उपासना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'बधाई हो। बहुत खुश हूं कि मुझे सही समय पर यह तस्वीर लेने का मौका मिला।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Avinash Gowariker (@avigowariker)


चिरंजीवी
आपको बता दें कि राम रचण के पिता चिरंजीवी ने सबसे पहले उनके माता पिता बनने पर पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा 'बहुत खुशी के साथ हम आपको यह बता रहे हैं कि राम चरण और उपासना को जुड़वां बच्चे हुए हैं, एक लड़का और एक लड़की। बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं। इन नन्हे-मुन्नों का स्वागत करना और दादा-दादी बनने का सौभाग्य, हमारे लिए ईश्वर का आशीर्वाद है। आप सबकी प्रार्थना, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद।'



राम और उपासना का रिश्ता
राम चरण और उपासना ने डेटिंग के बाद 2011 में सगाई की। 2012 में हैदराबाद में एक समारोह में दोनों ने शादी कर ली। उनकी पहली बच्ची, क्लिन कारा, का जन्म 2023 में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed