{"_id":"69801bf2a1ad221e4b0312c4","slug":"lady-gaga-justin-bieber-with-wife-hailey-bieber-and-sabrina-carpet-red-carpet-look-grammy-2026-2026-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लेडी गागा और सबरीना कारपेंटर ने लूटी महफिल, ग्रैमी अवॉर्ड्स में कई सेलेब्स के अंदाज ने जीता फैंस का दिल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
लेडी गागा और सबरीना कारपेंटर ने लूटी महफिल, ग्रैमी अवॉर्ड्स में कई सेलेब्स के अंदाज ने जीता फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Mon, 02 Feb 2026 09:17 AM IST
सार
Grammy 2026 Red Carpet Look: आज संगीत जगत के कई कलाकारों को ग्रैमी अवॉर्ड दिए जा रहे हैं। ग्रैमी अवॉर्ड से पहले रेड कारपेट पर भी कई म्यूजिक सेलेब्स की खूब चर्चा रही। देखिए, किसका रेड कारपेट लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।
विज्ञापन
1 of 11
लेडी गागा,सबरीना,जस्टिन बीबर
- फोटो : Amarujala
Link Copied
ग्रैमी अवॉर्ड्स किसको मिला, इस बात को जानने के लिए फैंस उत्साहित रहते हैं। साथ ही म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स के ग्रैमी रेड कारपेट लुक को भी फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स एक्साइटेड रहते हैं। आज 68वें ग्रैमी अवॉर्ड में भी कई सेलेब्स के रेड कारपेट लुक की खूब चर्चा रही। रेड कारपेट पर सिंगर लेडी गागा, जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर के अलावा सबरीना कारपेंटर के लुक ने ग्रैमी रेड कारपेट की महफिल में चार चांद लगा दिए हैं। देखिए, सेलेब्स के रेड कारपेट लुक।
Trending Videos
2 of 11
जस्टिन बीबर
- फोटो : ANI
जस्टिन बीबर-हैली बीबर ने बिखेरा जलवा
सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर ने मैचिंग कलर्स की ड्रेस को चुना। जस्टिन जहां काले रंग के ब्लेजर में नजर आए, वहीं हैली ने ऑफ शोल्डर ब्लैक कलर का गाउन रेड कारपेट के लिए पहना है। हैली ने बोल्ड लिप्स, डॉर्क रेड नेलपेंट के साथ सिल्वर ज्वेलरी से अपने ग्रैमी लुक को सजाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
सबरीना
- फोटो : ANI
सिल्वर गाउन में खूबसूरत लगीं सबरीना
ग्रैमी 2026 में सिंगर सबरीना कारपेंटर ने सिल्वर कलर के गाउन में अवार्ड फंक्शन में जलवा बिखेरा। सबरीना ने नेट और सिल्वर वर्क वाले इस गाउन को सिंपल मेकअप और डॉर्क लिप्स के साथ कंप्लीट किया। अपनी नीली आंखों और ब्लांड हेयर में सिंगर सबरीना कारपेट देखने वालों को किसी परी से कम नजर नहीं आईं।
4 of 11
लेडी गागा
- फोटो : ANI
रेविन लुक में दिखीं लेडी गागा
हर अवार्ड समारोह में लेडी गागा का लुक फैंस को काफी पसंद आता है। इस बार ग्रैमी 2026 अवॉर्ड्स में सिंगर लेडी गागा ने रेड कारपेट के लिए ब्लैक रेविन लुक को चुना। सिंगर ने ब्लैक फैदर से बने गाउन को ग्रैमी इवेंट पर पहना है। ब्लांड हेयर और ड्रेस से मैच करते काले रंग के नेलपेंट के साथ लेडी गागा ने इस बार भी फैंस का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
5 of 11
बिली एलिश
- फोटो : इंस्टाग्राम -@grammys
बिली एलिश दिखीं ब्लैक एंड वाइट
सिंगर बिली एलिश ग्रैमी 2026 ने इस बार भी अपने पुराने अंदाज में नजर आयी हैं। बिली ने ब्लैक एंड वाइट कलर की ड्रेस को रेड कारपेट के लिए चुना। सिंगर वाइट शर्ट ब्लैक टाई और ब्लैक कोट में नजर आई हैं। साथ ही अपने सामान्य मेकअप और स्ट्रेट ब्लैक हेयर के साथ बिली एलिश ने अपने ग्रैमी 2026 के लुक को पूरा किया है।उनकी ये अदा फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।