फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'धुरंधर' और 'इक्कीस' का डटकर मुकाबला कर रही 'अवतार 3', जानें जेम्स कैमरून की फिल्म का 21वें दिन का कलेक्शन

Thu, 08 Jan 2026 10:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 08 Jan 2026 10:44 PM IST
सार

Avatar 3 Box Office Collection Day 21: बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' और 'इक्कीस' के सामने हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' भी लगातार सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है। जानें 'अवतार 3' ने आज गुरुवार को 21वें दिन कितने का कारोबार किया है।

विज्ञापन
Avatar: Fire and Ash Box Office Collection Day 21 James Cameron hollywood movie Sam Worthington
अवतार 3 - फोटो : अमर उजाला

हॉलीवुड फिल्म 'अवतार 3' अभी भी सिनेमाघरों में अपना कमाल लगातार दिखा रही है। 'अवतार फायर एंड ऐश' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर दो बॉलीवुड फिल्मों के साथ हो रहा है, जिसमें अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर' शामिल हैं। जानिए आज 21वें दिन जेम्स कैमरून की इस हॉलीवुड फिल्म ने कितने की कमाई की है।

Avatar: Fire and Ash Box Office Collection Day 21 James Cameron hollywood movie Sam Worthington
अवतार 3 - फोटो : X

'Avatar 3' का अब तक का कलेक्शन

  • पहले दिन (ओपनिंग डे) - 19 करोड़ रुपये
  • पहला हफ्ता (कुल) - 109.5 करोड़ रुपये
  • दूसरा हफ्ता (कुल) - 50.7 करोड़ रुपये
  • 15वें दिन - 3.4 करोड़ रुपये
  • 16वें दिन - 5.15 करोड़ रुपये
  • 17वें दिन - 5.25 करोड़ रुपये
  • 18वें दिन - 1.5 करोड़ रुपये
  • 19वें दिन - 1.65 करोड़ रुपये
  • 20वें दिन - 1.35 करोड़ रुपये
    आज 21वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
Avatar: Fire and Ash Box Office Collection Day 21 James Cameron hollywood movie Sam Worthington
अवतार 3 - फोटो : X

'अवतार 3' का आज का कलेक्शन
जेम्स कैमरून द्वारा निर्देशित फिल्म 'अवतार 3' को आज सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे 21 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज गुरुवार को 21वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.03 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर अभी तक 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने बॉक्स ऑफिस पर 179.53 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह फिल्म जल्द ही 180 करोड़ रुपये कमा लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Avatar: Fire and Ash Box Office Collection Day 21 James Cameron hollywood movie Sam Worthington
अवतार 3 - फोटो : X

'अवतार 3' के बारे में
'अवतार: फायर एंड ऐश' में सैम वर्थिंगटन, जोई सल्डाना, सिगोरनी वीवर, स्टीफन लैंग, ऊना चैपलिन, और केट विंसलेट ने अहम भूमिका निभाई है। यह 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का सीक्वल और 'अवतार' फिल्म फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है। 'अवतार 3' का निर्देशन जेम्स कैमरून ने किया है। 

विज्ञापन
Avatar: Fire and Ash Box Office Collection Day 21 James Cameron hollywood movie Sam Worthington
'इक्कीस' और 'धुरंधर' - फोटो : X

'धुरंधर' और 'इक्कीस' के बारे में
'धुरंधर' की रिलीज को आज पूरे 35 दिन हो चुके हैं। आज 35वें दिन रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 790.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' ने आज 8वें दिन 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'इक्कीस' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 25.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें: अब बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही आदित्य धर की 'धुरंधर', जानें 35वें दिन का कलेक्शन..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed