{"_id":"695e77b4b01f33d9dc0617cf","slug":"avatar-fire-and-ash-box-office-collection-day-20-total-earning-of-hollywood-film-2026-01-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Avatar Fire And Ash Collection: तीसरे हफ्ते में लड़खड़ाई 'अवतार 3', जानें 20वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Avatar Fire And Ash Collection: तीसरे हफ्ते में लड़खड़ाई 'अवतार 3', जानें 20वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Wed, 07 Jan 2026 08:42 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 07 Jan 2026 08:42 PM IST
सार
Avatar Fire And Ash Box Office: 'अवतार: फायर एंड ऐश' का तीसरे हफ्ते में वीकएंड के बाद कलेक्शन घटा है। आइए जानते हैं फिल्म ने 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' की रिलीज का आज 20वां दिन है। 19 दिसंबर 2025 को भारत में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत से लेकर तीसरे वीकएंड तक अच्छी कमाई की। इसके बाद इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया है।
अवतार: फायर एंड ऐश
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का टोटल कलेक्शन
फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने तीसरे बुधवार को खबर लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर 87 लाख रुपये कमाए हैं। ओपनिंग डे पर इसने 19 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई 109.5 करोड़ रुपये रही थी। वहीं दूसरे हफ्ते में इसने 50.7 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म की टोटल कमाई 178.02 करोड़ रुपये हो गई है।

अवतार 3
- फोटो : X
'धुरंधर' के आगे हुई पस्त
'अवतार: फायर एंड ऐश' की रिलीज से पहले सिनेमाघरों में 'धुरंधर' चल रही थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब भी अच्छी कमाई कर रही है। इसके बावजूद 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने तीसरे हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी। अब इसकी कमाई में गिरावट आने लगी है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म की कमाई पर 'धुरंधर' का असर पड़ा है।

कभी नाश्ता नहीं करते अक्षय खन्ना, खाने में पसंद हैं ये सादी चीजें; 'धुरंधर' एक्टर ने शेयर किया खास डाइट प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन
धुरंधर
- फोटो : एक्स
'धुरंधर' की कमाई
फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज का आज 34वां दिन है। पांचवें बुधवार को खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 3.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रणवीर सिंह की अदाकारी वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 784.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश'
- फोटो : X
'अवतार: फायर एंड ऐश' की स्टारकास्ट
हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' में सैम वर्थिंगटन, जोई सल्डाना, सिगौरनी वीवर, ऊना चैपलिन, स्टीफन लैंग और केट विंसलेट ने अहम किरदार निभाया है। यह फिल्म 'अवतार' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है। फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म का नाम 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' है। 'अवतार: फायर एंड ऐश' में इंसानों और पैंडोरा की दुनिया के लोगों में टकराव दिखाया गया है। इसमें आग और ज्वालामुखी दिखाई गई है।