सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI vice president Rajeev Shukla On Pakistan to boycott its match against India in ICC T20 World Cup 2026

BCCI: भारत से नहीं खेलने के पाकिस्तान के फैसले पर बीसीसीआई ने दी प्रतिक्रिया, शुक्ला बोले- हम आईसीसी से सहमत

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Feb 2026 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने पर प्रतिक्रिया दी है। शुक्ला का कहना है कि वह इस मामले में आईसीसी से सहमत हैं।

BCCI vice president Rajeev Shukla On Pakistan to boycott its match against India in ICC T20 World Cup 2026
राजीव शुक्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पाकिस्तान को लेकर प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ ग्रुप चरण का मैच खेलने से इनकार कर दिया है। इस मामले को लेकर आईसीसी ने भी हस्तक्षेप किया है और उसका कहना है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से आधिकारिक सूचना का इंतजार कर रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है। 
Trending Videos

मैच के लिए श्रीलंका जाएगी भारतीय टीम 
भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में होना है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह ग्रुप चरण के इस मैच का बहिष्कार करेगी। वहीं, भारतीय टीम ने आईसीसी के प्रोटोकॉल का पालन करने का फैसला किया है और वह इस मैच के लिए श्रीलंका जाएगी। सूत्रों के अनुसार, भारत इस मैच के लिए अभ्यास करेगा और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगा। टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव मैदान पर मौजूद रहेंगे और टीम इस बात का इंतजार करेगी कि मैच रेफरी मुकाबले को रद्द करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी से बात करेगा बीसीसीआई
पाकिस्तान के फैसले को लेकर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, इस बारे में आईसीसी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने खेल भावना को लेकर बात की है और हम इस संबंध में आईसीसी से पूरी तरह सहमत हैं। बीसीसीआई इस बारे में तब तक कोई टिप्पणी नहीं करेगा जब तक कि हम आईसीसी से बात नहीं कर लेते हैं।
 

आईसीसी पाकिस्तान की हरकत से नाखुश
पाकिस्तान ने भले ही फैसला ले लिया है, लेकिन आईसीसी उसकी इस हरकत से खुश नहीं है। आईसीसी ने पाकिस्तान के रवैये पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उसे अब तक पीसीबी की ओर से इस बारे में आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया गया है। लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में चुनिंदा मैचों में हिस्सा लेना वैश्विक खेल इवेंट के लिए सही नहीं है जहां सभी क्वालिफाई करने वाली टीमें समान शर्तों पर खेलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed