सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI announced India A squad for the warm-up matches ahead of the ICC Men’s T20 World Cup 2026

India A Squad: टी20 विश्व कप के अभ्यास मैचों के लिए भारत ए टीम घोषित, बदोनी करेंगे कप्तानी; तिलक-मयंक भी शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Feb 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्व कप से पहले भारत ए टीम अभ्यास मैच खेलेगी। इसके लिए बीसीसीआई ने टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में तिलक वर्मा भी शामिल हैं जो चोट के कारण पिछले कुछ समय से बाहर चल रहे थे।

BCCI announced India A squad for the warm-up matches ahead of the ICC Men’s T20 World Cup 2026
तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच के लिए भारत ए टीम घोषित हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ दो अभ्यास मैचों के लिए सोमवार को टीम का एलान किया है। भारत ए टीम की कमान आयुष बदोनी करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि चोट के कारण बाहर चल रहे तिलक वर्मा भी इस टीम में शामिल हैं। तिलक टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। 
Trending Videos

सात फरवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
टी20 विश्व कप की शुरुआत सात फरवरी से हो रही है। इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था और सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में खिताब का बचाव करने उतरेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ एक मैच में खेलेंगे तिलक
बीसीसीआई ने टीम का एलान करते वक्त बताया कि तिलक वर्मा टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम से जुड़ने से पहले एक अभ्यास मैच का हिस्सा होंगे। तिलक के पेट की सर्जरी हुई थी जिस कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज का हिस्सा नहीं थे। तिलक बंगलूरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैब कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। अब तिलक का नाम भारत ए टीम में शामिल हो गया है जो इस बात के संकेत है कि वह टी20 विश्व कप तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे। 

टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच के लिए भारत ए टीम:
आयुष बदोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्या, एन जगीदशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, विपराज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed