{"_id":"698030ca853e41c957090111","slug":"pakistan-t20i-captain-salman-agha-respond-to-pakistan-decision-to-boycott-match-against-india-in-t20-world-cup-2026-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: 'ये हमारा फैसला नहीं', भारत के खिलाफ नहीं खेलने पर सलमान आगा की प्रतिक्रिया; जानें क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: 'ये हमारा फैसला नहीं', भारत के खिलाफ नहीं खेलने पर सलमान आगा की प्रतिक्रिया; जानें क्या कहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के बहिष्कार को लेकर बयान दिया है। सलमान का कहना है कि वह और उनकी टीम इस मामले में अपनी सरकार और पीसीबी के निर्देश का पालन करेगी।
सलमान आगा
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान अली आगा ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में नहीं खेलने पर प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी सरकार ने रविवार को कहा था कि उनकी राष्ट्रीय टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करेगी। विश्व कप की शुरुआत सात फरवरी से हो रही है और भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं।
Trending Videos
मैच के लिए श्रीलंका जाएगी भारतीय टीम
भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में होना है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह ग्रुप चरण के इस मैच का बहिष्कार करेगी। वहीं, भारतीय टीम ने आईसीसी के प्रोटोकॉल का पालन करने का फैसला किया है और वह इस मैच के लिए श्रीलंका जाएगी। सूत्रों के अनुसार, भारत इस मैच के लिए अभ्यास करेगा और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगा। टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव मैदान पर मौजूद रहेंगे और टीम इस बात का इंतजार करेगी कि मैच रेफरी मुकाबले को रद्द करें।

'सरकार और पीसीबी के निर्देश का करेंगे पालन'
भारत के खिलाफ नहीं खेलने के फैसले पर आगा ने कहा कि खिलाड़ी इस बारे में निर्णय नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और पाकिस्तान सरकार के निर्देश का पालन करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के बाद आगा ने कहा, हम विश्व कप में खेलने जा रहे हैं। ये हमारा फैसला नहीं है और हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। जो भी हमारी सरकार और पीसीबी प्रमुख कहेंगे, हम बस उसका पालन करेंगे।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान पर भड़का भारतीय खेल जगत, गावस्कर ने की कार्रवाई की मांग; मदन लाल बोले- भुगतना होगा अंजाम

आईसीसी पाकिस्तान की हरकत से नाखुश
पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से टी20 सीरीज अपने नाम की है। पाकिस्तान ने भले ही फैसला ले लिया है, लेकिन आईसीसी उसकी इस हरकत से खुश नहीं है। आईसीसी ने पाकिस्तान के रवैये पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उसे अब तक पीसीबी की ओर से इस बारे में आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया गया है। लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में चुनिंदा मैचों में हिस्सा लेना वैश्विक खेल इवेंट के लिए सही नहीं है जहां सभी क्वालिफाई करने वाली टीमें समान शर्तों पर खेलती हैं।