{"_id":"698014369e5729df100b3a3b","slug":"pakistan-boycott-notwithstanding-team-india-to-travel-to-sri-lanka-for-t20-world-cup-match-follow-icc-protocol-2026-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: भारत ICC के प्रोटोकॉल का करेगा सम्मान, श्रीलंका जाएगी टीम इंडिया; PAK कर रहा बहिष्कार की नौटंकी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: भारत ICC के प्रोटोकॉल का करेगा सम्मान, श्रीलंका जाएगी टीम इंडिया; PAK कर रहा बहिष्कार की नौटंकी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 02 Feb 2026 08:34 AM IST
विज्ञापन
सार
टी20 विश्व कप की शुरुआत होने में अब पांच दिन का समय शेष रह गया है, लेकिन पाकिस्तान अपनी ओछी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। अब भारतीय टीम ने भी पाकिस्तान को सबक सिखाने की ठान ली है।
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है। इसके बावजूद भारतीय टीम इस मैच के लिए श्रीलंका जाएगी। भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप में एक ही ग्रुप में शामिल हैं और दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, भारतीय टीम आईसीसी प्रोटोकॉल का पालन करेगी जिस कारण वह मैच के लिए कोलंबो जाएगी। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इस बात का इंतजार करेगी कि मैच रेफरी इस मुकाबले को रद्द करने की घोषणा करें।
Trending Videos
अभ्यास और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगा भारत
सूत्रों के अनुसार, भारतीय टीम इस मैच से जुड़े हर जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करेगी। भारतीय टीम तय कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास करेगी और मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी। इतना ही नहीं टीम कोलंबो के स्टेडियम भी जाएगी। सूत्र ने कहा, भारतीय टीम श्रीलंका जाएगी और आईसीसी प्रोटोकॉल का पालन करेगी। टीम तय कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास और प्रेस कॉन्फ्रेंस की करेगी। वहीं, टीम समय से स्टेडियम पहुंचेगी और मैच रेफरी के मुकाबले को रद्द करने के फैसले का इंतजार करेगी।
ये भी पढ़ें: ICC vs PCB: बहिष्कार की नौटंकी करने वाले पाकिस्तान पर लगाम कसने की तैयारी! भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

विश्व कप नहीं खेलने की धमकी पर लिया यू-टर्न
- पाकिस्तान ने पहले अप्रत्यक्ष रूप से टी20 विश्व कप नहीं खेलने की धमकी दी थी।
- हालांकि, उसने इस मामले पर यू-टर्न लेते हुए टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का फैसला किया।
- पाकिस्तान अपनी अकड़ से बाज नहीं आया और उसने फैसला लिया कि वह टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ होने वाले मैच नहीं खेलेगा।
- पाकिस्तान सरकार ने 'एक्स' पर लिखा, 'पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।' बयान में इस फैसले की कोई वजह नहीं बताई गई।
- इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी और उन्हें बांग्लादेश विवाद की पूरी जानकारी दी थी।
पाकिस्तान के खिलाफ शानदार है भारत का रिकॉर्ड
गत चैंपियन भारतीय टीम फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रही है और उसने हाल ही में न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया है। भारत का टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है। दोनों टीमें आठ बार एक दूसरे से भिड़ी हैं और भारत सात बार पाकिस्तान को धूल चटा चुका है, जबकि पाकिस्तान को एक मैच में सफलता मिली है।

ग्रुप ए में है पाकिस्तान
पाकिस्तान टी20 विश्व कप में ग्रुप ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और अमेरिका के साथ शामिल है। वह अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा, जो इस टूर्नामेंट का भारत के साथ सह-मेजबान है। पाकिस्तान अपना पहला मैच सात फरवरी को टी20 विश्व कप के उद्घाटन दिन नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 10 फरवरी को अमेरिका से और 18 फरवरी को नामीबिया से मुकाबला करेगा। अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करता है, तो उसे उस मैच के दो अंक गंवाने पड़ेंगे।