{"_id":"697f930365fbc9f4bc01a26f","slug":"icc-statement-on-pakistan-boycott-india-match-in-icc-mens-t20-world-cup-2026-know-details-2026-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: पाकिस्तान के चुनिंदा मैच खेलने के फैसले पर ICC का बयान, कहा- हमें पीसीबी से आधिकारिक सूचना का इंतजार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: पाकिस्तान के चुनिंदा मैच खेलने के फैसले पर ICC का बयान, कहा- हमें पीसीबी से आधिकारिक सूचना का इंतजार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
सार
आईसीसी ने पाकिस्तान सरकार के टी20 विश्व कप 2026 को लेकर किए गए फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। संस्था का कहना है कि उनकी प्राथमिकता टूर्नामेंट का सफल आयोजन है।
जय शाह-पाकिस्तान टीम-मोहसिन नकवी
- फोटो : ANI/PTI
विज्ञापन
विस्तार
पाकिस्तान के टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने और आगामी विश्व कप में शामिल होने के फैसले पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने प्रतिक्रिया दी है। खेल की वैश्विक संस्था ने कहा है कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से आधिकारिक सूचना का इंतजार है। दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने रविवार को पाकिस्तान टीम के आगामी विश्व कप में शामिल होने की जानकारी दी और बताया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ खेले जाने वाले 15 फरवरी के मुकाबले का बहिष्कार करेगी।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: ट्रॉफी चोर नकवी की नई चाल, टी20 विश्वकप में खेलेगा पाकिस्तान; भारत के साथ मैच का करेगा बहिष्कार
Trending Videos
ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: ट्रॉफी चोर नकवी की नई चाल, टी20 विश्वकप में खेलेगा पाकिस्तान; भारत के साथ मैच का करेगा बहिष्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीसी को नहीं मिली पीसीबी से कोई आधिकारिक सूचना
पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर आईसीसी ने कहा कि वह पीसीबी से आधिकारिक संवाद की प्रतीक्षा कर रहा है, लेकिन चयनात्मक भागीदारी का यह रुख किसी भी वैश्विक खेल प्रतियोगिता की मूल भावना के विपरीत है।आईसीसी के अनुसार, विश्व स्तरीय टूर्नामेंट में सभी योग्य टीमें तय कार्यक्रम के अनुसार समान शर्तों पर भाग लेती हैं।

पाकिस्तान सरकार के फैसले से आईसीसी खफा
आईसीसी ने आगे कहा, 'आईसीसी टूर्नामेंट खेल भावना, प्रतिस्पर्धा, निरंतरता और निष्पक्षता पर आधारित होते हैं। ऐसे में चयनात्मक भागीदारी प्रतियोगिता की पवित्रता और भावना को कमजोर करती है। हालांकि, संस्था राष्ट्रीय नीतियों से जुड़े मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करती है, लेकिन परिषद का मानना है कि यह फैसला न तो वैश्विक क्रिकेट के हित में है और न ही दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों, खासकर पाकिस्तान में मौजूद करोड़ों प्रशंसकों के हित में।'

टी20 विश्व कप का सफल आयोजन आईसीसी की प्राथमिकता
आईसीसी ने उम्मीद जताई है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने देश में क्रिकेट के भविष्य पर पड़ने वाले दीर्घकालिक और गंभीर प्रभावों पर विचार करेगा। इसका असर उस वैश्विक क्रिकेट तंत्र पर भी पड़ेगा, जिसका पीसीबी स्वयं एक सदस्य और लाभार्थी है। आईसीसी ने स्पष्ट किया कि उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का सफल आयोजन है, जिसकी जिम्मेदारी पीसीबी सहित सभी सदस्य देशों की है। परिषद ने पीसीबी से सभी हितधारकों के हितों की रक्षा करते हुए आपसी सहमति से समाधान निकालने की अपेक्षा जताई है।
ये भी पढ़ें: T20 WC: विश्वकप में पाकिस्तान पर भारी पड़ेगा अड़ियल रवैया, ₹348 करोड़ दांव पर! आईसीसी की प्रतिक्रिया का इंतजार