सब्सक्राइब करें

Live

IND vs PAK U19 Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी; म्हात्रे-वैभव सूर्यवंशी बरसाएंगे रन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलावायो Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 01 Feb 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Cricket Live Score Under 19 IND vs PAK U19 World Cup 2026  : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 विश्वकप का कड़ा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में जीत के साथ आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली भारतीय टीम  चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

IND U19 vs PAK U19 Live Score: ICC U-19 ODI World Cup 2026 India vs Pakistan Match Scorecard Updates
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:02 PM, 01-Feb-2026

Under-19 IND vs PAK Live Score: भारतीय पारी शुरू

भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है। एरॉन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग के लिए उतरे हैं। एरॉन ने पहले ओवर में अली रजा की आखिरी गेंद पर चौका लगाया। एक ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट के सात रन है। आखिरी गेंद पर एरॉन ने शानदार स्ट्रेट ड्राइव शॉट लगाया।
12:39 PM, 01-Feb-2026

Under-19 IND vs PAK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

पाकिस्तान: हम्जा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसान, अली हसन बलोच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सैयाम, अली रजा।
12:34 PM, 01-Feb-2026

Under-19 IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। यह मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाला है। हार उन्हें सेमीफाइनल के दौड़ से बाहर कर देगी। वहीं, भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा कि वह टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते। इस वजह से टॉस का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
12:08 PM, 01-Feb-2026

Under-19 IND vs PAK Live Score: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला सुपर सिक्स मुकाबला सिर्फ एक पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता नहीं, बल्कि सेमीफाइनल का आखिरी टिकट तय करने वाला मैच बन गया है। जिम्बाब्वे में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में अब तक ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं, जबकि चौथे स्थान के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी टक्कर है।
12:08 PM, 01-Feb-2026

Under-19 IND vs PAK Live Score: पॉइंट्स टेबल का पूरा समीकरण

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 सुपर सिक्स की स्थिति पर नजर डालें तो-
  • इंग्लैंड आठ अंकों और +1.757 नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है।
  • भारत छह अंक और +3.337 के मजबूत नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है।
  • वहीं, पाकिस्तान चार अंक और +1.484 नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद है।

यही वजह है कि इस मुकाबले का नतीजा तय करेगा कि भारत या पाकिस्तान में से कौन सेमीफाइनल में पहुंचेगा।
12:08 PM, 01-Feb-2026

Under-19 IND vs PAK Live Score: भारत जीता तो सीधा सेमीफाइनल, हार से पाकिस्तान के लिए मुश्किल रास्ता

  • अगर भारत पाकिस्तान को हरा देता है, तो टीम इंडिया न सिर्फ सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी, बल्कि ग्रुप-दो में शीर्ष स्थान पर भी पहुंच जाएगी।
  • ऐसी स्थिति में भारत का सेमीफाइनल मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। मौजूदा फॉर्म और नेट रन रेट को देखते हुए भारत इस मैच में फेवरेट माना जा रहा है।
  • दिलचस्प बात यह है कि भारत अगर मामूली अंतर से हार भी जाता है, तब भी उसका नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर रहेगा और टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
  • वहीं पाकिस्तान के लिए स्थिति बिल्कुल अलग है। उसे न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि बहुत बड़े अंतर से जीतना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:07 PM, 01-Feb-2026

Under-19 IND vs PAK Live Score: ICC ने बताया पाकिस्तान के लिए ‘मैजिक नंबर’

आईसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सेमीफाइनल का पूरा गणित साफ कर दिया है। आईसीसी के मुताबिक, 'अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है, तो उसे भारत को 105 रन या उससे ज्यादा के अंतर से हराना होगा, तभी वह ग्रुप-दो में दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा।' आईसीसी ने रन चेज को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। आईसीसी के मुताबिक, 'अगर पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करता है और मान लीजिए भारत 250 रन बनाता है, तो पाकिस्तान को 251 रन 29.4 ओवर या उससे कम में बनाने होंगे। लक्ष्य कम होने पर उन्हें और तेज गति से रन बनाने होंगे।'
12:06 PM, 01-Feb-2026

Under-19 IND vs PAK Live Score: एशिया कप की बड़ी हार और ‘नो हैंडशेक’ नीति

भारत को पिछले साल अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान से 191 रन की करारी हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, उसी टूर्नामेंट के ग्रुप मैच में भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया था। भारत उस हार का बदला लेने उतरेगा और पाकिस्तान को बाहर करना चाहेगा। इसके अलावा, पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के ‘नो हैंडशेक’ रुख के जारी रहने की भी संभावना जताई जा रही है।
11:24 AM, 01-Feb-2026

IND vs PAK U19 Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी; म्हात्रे-वैभव सूर्यवंशी बरसाएंगे रन

Live Cricket Score Today, IND U19 vs PAK U19 World Cup 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 विश्वकप का कड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली भारतीय टीम  चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से एशिया कप के फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed