सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India vs Pakistan, U19 World Cup Semi-Final Scenario: ICC Reveals Exact Win Margin To Seal Last Spot

U19 World Cup: सेमीफाइनल की जंग! पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाली स्थिति, भारत से हारे तो लाहौर की टिकट पक्की

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलवायो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 01 Feb 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर सिक्स मुकाबला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे निर्णायक मैच बन गया है। भारत जीत या मामूली हार के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, जबकि पाकिस्तान को क्वालीफाई करने के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। आईसीसी ने पूरे समीकरण को साफ कर दिया है और अब सबकी नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं।

India vs Pakistan, U19 World Cup Semi-Final Scenario: ICC Reveals Exact Win Margin To Seal Last Spot
भारत पाकिस्तान मैच - फोटो : @BCCI-@ACCMedia1
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला सुपर सिक्स मुकाबला सिर्फ एक पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता नहीं, बल्कि सेमीफाइनल का आखिरी टिकट तय करने वाला मैच बन गया है। जिम्बाब्वे में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में अब तक ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं, जबकि चौथे स्थान के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी टक्कर है।
Trending Videos

पॉइंट्स टेबल का पूरा समीकरण

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 सुपर सिक्स की स्थिति पर नजर डालें तो-
  • इंग्लैंड आठ अंकों और +1.757 नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है।
  • भारत छह अंक और +3.337 के मजबूत नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है।
  • वहीं, पाकिस्तान चार अंक और +1.484 नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद है।

यही वजह है कि इस मुकाबले का नतीजा तय करेगा कि भारत या पाकिस्तान में से कौन सेमीफाइनल में पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

India vs Pakistan, U19 World Cup Semi-Final Scenario: ICC Reveals Exact Win Margin To Seal Last Spot
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Twitter
भारत जीता तो सीधा सेमीफाइनल
  • अगर भारत पाकिस्तान को हरा देता है, तो टीम इंडिया न सिर्फ सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी, बल्कि ग्रुप-दो में शीर्ष स्थान पर भी पहुंच जाएगी।
  • ऐसी स्थिति में भारत का सेमीफाइनल मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। मौजूदा फॉर्म और नेट रन रेट को देखते हुए भारत इस मैच में फेवरेट माना जा रहा है।

हार से पाकिस्तान के लिए मुश्किल रास्ता
  • दिलचस्प बात यह है कि भारत अगर मामूली अंतर से हार भी जाता है, तब भी उसका नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर रहेगा और टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
  • वहीं पाकिस्तान के लिए स्थिति बिल्कुल अलग है। उसे न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि बहुत बड़े अंतर से जीतना जरूरी है।

India vs Pakistan, U19 World Cup Semi-Final Scenario: ICC Reveals Exact Win Margin To Seal Last Spot
भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 - फोटो : ICC
ICC ने बताया पाकिस्तान के लिए ‘मैजिक नंबर’
आईसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सेमीफाइनल का पूरा गणित साफ कर दिया है। आईसीसी के मुताबिक, 'अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है, तो उसे भारत को 105 रन या उससे ज्यादा के अंतर से हराना होगा, तभी वह ग्रुप-दो में दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा।' आईसीसी ने रन चेज को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। आईसीसी के मुताबिक, 'अगर पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करता है और मान लीजिए भारत 250 रन बनाता है, तो पाकिस्तान को 251 रन 29.4 ओवर या उससे कम में बनाने होंगे। लक्ष्य कम होने पर उन्हें और तेज गति से रन बनाने होंगे।'

एशिया कप की बड़ी हार और ‘नो हैंडशेक’ नीति
बता दें कि भारत को पिछले साल अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान से 191 रन की करारी हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, उसी टूर्नामेंट के ग्रुप मैच में भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया था। भारत उस हार का बदला लेने उतरेगा और पाकिस्तान को बाहर करना चाहेगा। इसके अलावा, पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के ‘नो हैंडशेक’ रुख के जारी रहने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed