सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India vs Pakistan Live Streaming Free, U19 World Cup 2026: When And Where To Watch Super Six Match

U19 World Cup: सुपर सिक्स में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानिए कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 01 Feb 2026 09:49 AM IST
विज्ञापन
सार

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला सेमीफाइनल की तस्वीर तय करने वाला है। भारत जहां अजेय रहते हुए मजबूत स्थिति में है, वहीं पाकिस्तान के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर और फ्री स्ट्रीमिंग तमाशा ऐप पर उपलब्ध होगी।

India vs Pakistan Live Streaming Free, U19 World Cup 2026: When And Where To Watch Super Six Match
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर भारत बनाम पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित महामुकाबला देखने को मिलेगा। जिम्बाब्वे के बुलावायो में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के सुपर सिक्स चरण में दोनों पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला सिर्फ अंक तालिका के लिहाज से ही नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा और सेमीफाइनल की तस्वीर साफ करने के लिए भी बेहद अहम माना जा रहा है।
Trending Videos

भारत का पलड़ा भारी, सेमीफाइनल की दहलीज पर टीम इंडिया
भारतीय अंडर-19 टीम इस मैच में अजेय रिकॉर्ड के साथ उतर रही है। जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत के दम पर भारत का नेट रन रेट +3.337 है, जिससे टीम लगभग सेमीफाइनल में एक पैर रख चुकी है। हालांकि, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के मन में एक बात जरूर होगी, अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान से मिली 191 रन की हार का बदला। यही कारण है कि भारत इस मैच को सिर्फ जीतना ही नहीं, बल्कि दमदार अंदाज में जीतने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति
दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला किसी वर्चुअल नॉकआउट से कम नहीं है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट की जीत से टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा है, लेकिन सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को भारत को बड़े अंतर से हराना होगा, ताकि नेट रन रेट में सुधार हो सके। इस मैच में पाकिस्तान की रणनीति आक्रामक रहने की उम्मीद है, खासकर पावरप्ले और डेथ ओवर्स में।

टॉप ऑर्डर बनाम तेज गेंदबाजी: मैच का असली रोमांच
मैच का सबसे दिलचस्प पहलू होगा भारत का विस्फोटक टॉप ऑर्डर बनाम पाकिस्तान की स्ट्राइक बॉलिंग। भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने अब तक शानदार फॉर्म दिखाई है, जबकि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अली रजा, जो टूर्नामेंट में अब तक 12 विकेट ले चुके हैं, भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेने को तैयार होंगे। यही टक्कर इस मुकाबले का रुख तय कर सकती है।

कब और कहां खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच?
  • मैच की तारीख: रविवार, 1 फरवरी 2026
  • स्थान: क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • मैच शुरू: दोपहर 1:00 बजे (IST)
  • टॉस: दोपहर 12:30 बजे (IST)

लाइव टेलिकास्ट और फ्री स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
  • भारत और पाकिस्तान के बीच इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
  • वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
  • इसके अलावा, तमाशा एप और वेबसाइट पर यह मुकाबला फ्री लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए भी देखा जा सकता है।(सभी जानकारियां प्रसारक द्वारा दी गई सूचना पर आधारित हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed