सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs NZ 5th T20I all records stats: Sixes Rain, Historic Aggregates and Costly Bowling Spells in Trivandrum

IND vs NZ: आखिरी मैच में लगे 36 छक्के, दूसरा सर्वाधिक; अर्शदीप-बुमराह चर्चा में, किस मामले में बने सबसे महंगे?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिवेंद्रम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 01 Feb 2026 09:02 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत-न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला टी20 क्रिकेट के इतिहास में रिकॉर्ड्स के लिए याद किया जाएगा। 36 छक्के, लगभग 500 रन, ईशान किशन का शतक...इस मैच ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया और भारत की आक्रामक टी20 पहचान को और मजबूत किया।

IND vs NZ 5th T20I all records stats: Sixes Rain, Historic Aggregates and Costly Bowling Spells in Trivandrum
भारतीय टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में क्रिकेट इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड बने। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 271/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 225 रन ही बना सकी। भारत ने यह मुकाबला 46 रनों से जीत लिया। इस मैच में छक्कों की बारिश, बड़े व्यक्तिगत स्कोर और गेंदबाजों के महंगे स्पेल चर्चा का केंद्र रहे।
Trending Videos


 

36 छक्के: टी20I इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा
इस मुकाबले में कुल 36 छक्के लगे, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। दर्शकों को लगातार छक्के देखने को मिले और गेंदबाजों पर जबरदस्त दबाव बना रहा। टेस्ट प्लेइंग देशों के बीच खेले गए टी20 मैच में यह सबसे ज्यादा है।

सबसे ज्यादा छक्के वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच
मैच स्थान साल छक्के
बुल्गारिया vs जिब्राल्टर सोफिया 2025 41
भारत vs न्यूजीलैंड तिरुवनंतपुरम 2026 36
वेस्टइंडीज vs दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 2023 35
वेस्टइंडीज vs इंग्लैंड सेंट जॉर्ज 2023 34
विज्ञापन
विज्ञापन

517 के करीब कुल स्कोर: हाईएस्ट एग्रीगेट में दूसरा स्थान
भारत और न्यूजीलैंड ने मिलकर कुल 496 रन बनाए, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा मैच एग्रीगेट है। इससे पहले केवल एक मैच में इससे ज्यादा रन बने हैं।

टी20I में सबसे ज्यादा मैच एग्रीगेट

मैच स्थान साल कुल रन
वेस्टइंडीज vs दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 2023 517
भारत vs न्यूजीलैंड तिरुवनंतपुरम 2026 496
वेस्टइंडीज vs भारत लॉडरहिल 2016 489

अर्शदीप सिंह: पांच विकेट लेकिन सबसे महंगे
अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट जरूर झटके, लेकिन उन्होंने 51 रन भी लुटाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास का सबसे महंगा फाइव-विकेट हॉल बन गया। दिलचस्प बात यह रही कि उनके पहले दो ओवर बेहद महंगे रहे, जबकि आखिरी दो ओवरों में उन्होंने शानदार वापसी की।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे महंगे फाइव-विकेट हॉल
गेंदबाज प्रदर्शन मैच साल
अर्शदीप सिंह 5/51 बनाम NZ 2026
अल्जारी जोसेफ 5/40 बनाम SA 2023
लुंगी एनगिडी 5/39 बनाम ENG 2022

बुमराह का सबसे महंगा ओवर
जसप्रीत बुमराह ने अपने अंतिम ओवर में 22 रन दिए, जो उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। इससे पहले उन्होंने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 21 रन दिए थे।

100+ रन और 5 विकेट: भारत ने फिर रचा इतिहास
इस मैच में ईशान किशन के 103 रन और अर्शदीप सिंह के पांच विकेट के साथ भारत ने चौथी बार यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल की, जब एक ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100+ व्यक्तिगत स्कोर और 5+ विकेट हॉल हुआ। भारत के अलावा किसी टीम ने इतनी बार ऐसा नहीं किया है यानी भारत से ज्यादा किसी टीम के लिए चार बार एक मैच में 100+ रन और फाइव विकेट हॉल नहीं बने।

भारत के ऐसे ऐतिहासिक टी20I मैच

शतकवीर बल्लेबाज 5 विकेट गेंदबाज खिलाफ साल
केएल राहुल कुलदीप यादव इंग्लैंड 2018
विराट कोहली भुवनेश्वर कुमार अफगानिस्तान 2022
सूर्यकुमार यादव कुलदीप यादव दक्षिण अफ्रीका 2023
ईशान किशन अर्शदीप सिंह न्यूजीलैंड 2026

द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज़ में भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 69 छक्के जड़े। यह किसी भी द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में किसी एक टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इस सीरीज में भारत की आक्रामक बल्लेबाजी साफ दिखी, जहां टॉप ऑर्डर से लेकर फिनिशर्स तक सभी ने बड़े शॉट खेलने में कोई झिझक नहीं दिखाई। इससे पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें भी इस रिकॉर्ड के काफी करीब रही हैं, लेकिन भारत ने उन्हें पीछे छोड़ दिया।

द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के (एक टीम)
टीम विपक्ष वर्ष मैच छक्के
भारत न्यूजीलैंड 2026 5 69
इंग्लैंड वेस्टइंडीज 2023 5 64
ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज 2025 5 64
कंबोडिया इंडोनेशिया 2025 8 62

एक पारी में 23 छक्के: फुल मेंबर टीमों में संयुक्त रिकॉर्ड
भारत ने इस मैच की अपनी पारी में 23 छक्के लगाए, जो किसी फुल मेंबर (FM) टीम के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम था, जिन्होंने 2024 में जोहानिसबर्ग में भारत के खिलाफ 23 छक्के लगाए थे। यह आंकड़ा दिखाता है कि आधुनिक टी20 क्रिकेट में पावर-हिटिंग किस स्तर तक पहुंच चुकी है और कैसे गेंदबाजों के लिए संतुलन बनाए रखना लगातार चुनौती बनता जा रहा है।

टी20I में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के (फुल मेंबर टीमों के बीच)
टीम विपक्ष स्थान वर्ष छक्के
भारत न्यूजीलैंड तिरुवनंतपुरम 2026 23
दक्षिण अफ्रीका भारत जोहान्सबर्ग 2024 23
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed