सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND U19 vs PAK U19 Highlights: ICC U-19 ODI World Cup 2026 India vs Pakistan Match Scorecard result updates

IND vs PAK U19: अंडर-19 विश्वकप के सेमीफाइनल में शान से पहुंचा भारत, 194 पर ऑलआउट हुई फिसड्डी पाकिस्तान टीम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलावायो Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 01 Feb 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत ने अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स मुकाबले में पाकिस्तान को हर विभाग में दबदबे के साथ 58 रनों से हराकर सेमीफाइनल में शानदार एंट्री की।

IND U19 vs PAK U19 Highlights: ICC U-19 ODI World Cup 2026 India vs Pakistan Match Scorecard result updates
भारतीय अंडर-19 टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स मुकाबले में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हर विभाग में पछाड़ते हुए 58 रनों से करारी शिकस्त दी और शानदार अंदाज में सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। यह मुकाबला सिर्फ जीत नहीं, बल्कि पाकिस्तान की रणनीति और इरादों की पूरी तरह पोल खोलने वाला रहा।
Trending Videos


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम ने 252 रन बनाए थे और पाकिस्तान को ये लक्ष्य सेमीफाइनल में पहुंचने और अपना नेट रन रेट बेहतर करने के लिए 33.3 ओवर में 253 रन का लक्ष्य हासिल करना था। लेकिन पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ऐसा नहीं कर सकी और 46.2 ओवर में 194 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई। भारत के लिए इस मुकाबले में आयुष म्हात्रे और खिलान पटेल ने तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्क चौहान बने भारत की जीत के हीरो
भारत की इस धमाकेदार जीत के नायक रहे युवा ऑलराउंडर कनिष्क चौहान, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। निचले क्रम में 29 गेंदों में ताबड़तोड़ 35 रन ठोककर उन्होंने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद गेंदबाजी में 10 ओवर में सिर्फ 30 रन देकर पाकिस्तान की रनगति पर ब्रेक लगा दिया। कनिष्क को अंतिम ओवरों में खिलान पटेल (21*) का अच्छा साथ मिला और दोनों ने आठवें विकेट के लिए 5.1 ओवर में 50 रन जोड़कर पाकिस्तान के हौसले पूरी तरह तोड़ दिए।

बड़े लक्ष्य के सामने खुली पाकिस्तान की पोल
253 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को बेहतर रनरेट के लिए 33.3 ओवर में लक्ष्य हासिल करना था, लेकिन उनकी बल्लेबाजी देखकर ऐसा लगा जैसे टीम को लक्ष्य की कोई जल्दी ही नहीं थी। पिच से स्पिनरों को मदद मिलते ही पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। खिलान पटेल (3/35) और कप्तान आयुष म्हात्रे (3/21) ने बीच के ओवरों में रन बनाना लगभग नामुमकिन कर दिया। एशिया कप के हीरो कहे जाने वाले समीयर मिन्हास भी कुछ खास नहीं कर सके और ऑफ-कटर पर पवेलियन लौट गए।

भारत की गेंदबाजी के आगे बेबस पाकिस्तान
एक छोर से डॉट बॉल्स, दूसरे छोर से विकेट के साथ भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को सांस तक नहीं लेने दी। विकेट गिरते गए और रन रुकते गए। आखिरकार पूरी पाकिस्तानी टीम 194 रन पर ढेर हो गई, और भारत ने 58 रनों की बड़ी जीत दर्ज की।

अब सेमीफाइनल की तैयारी
इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, जहां उसका सामना अफगानिस्तान से होगा। दूसरी ओर, पाकिस्तान का विश्व कप सफर इस मैच के साथ खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed