{"_id":"697f8f34c58ef3d5b604029c","slug":"dc-vs-upw-wpl-highlights-delhi-capitals-vs-up-warriorz-match-scorecard-result-key-highlights-records-2026-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DC vs UPW: करो या मरो मैच में दिल्ली की जीत, मुंबई का पत्ता कटा; अब कैपिटल्स का एलिमिनेटर में गुजरात से सामना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs UPW: करो या मरो मैच में दिल्ली की जीत, मुंबई का पत्ता कटा; अब कैपिटल्स का एलिमिनेटर में गुजरात से सामना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
सार
DC vs UPW WPL 2026 Highlights : दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराकर एलिमिनेटर में जगह बना ली। वहीं, मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो गई। अब दिल्ली का सामना 3 फरवरी को वडोदरा में एलिमिनेटर में गुजरात जाएंट्स से होगा, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में आरसीबी से भिड़ेगी।
दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : WPL-X
विज्ञापन
विस्तार
यूपी वॉरियर्स पर पांच विकेट से जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर में जगह बना ली। अब दिल्ली का सामना मंगलवार (3 फरवरी) को इस सत्र के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जाएंट्स से होगा। यह मैच भी वडोदरा में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसमें जीत दर्ज करने वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी।
Trending Videos
मुंबई का कटा पत्ता
रविवार को खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 122 रन बनाए। उनके लिए दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 24 रनों की पारी खेली। जवाब में दिल्ली ने एल. वोल्वार्ड्ट की 47 रनों की धुआंधार पारी की मदद से 18.4 ओवर में 126 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिल्ली की इस जीत ने मुंबई इंडियंस का पत्ता काट दिया। इस जीत के साथ जेमिमा रोड्रिग्स की टीम आठ अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पहुंच गई जबकि मुंबई सिर्फ छह अंकों के साथ चौथे पायदान पर खिसक गई। वहीं, यूपी की उम्मीदें पहले ही समाप्त हो चुकी थीं।

यूपी वारियर्स की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वारियर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। मारिजन कप और श्री चरणी की सधी हुई गेंदबाजी के सामने वारियर्स की बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सकीं। कप्तान दीप्ति शर्मा ने 24 रन की पारी खेली, जबकि सिमरन शेख ने 22 और शिखा पांडे ने नाबाद 23 रन का योगदान दिया। पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवाने के बाद टीम दबाव में आ गई और कभी बड़े स्कोर की ओर बढ़ती नहीं दिखी। कप (3/30), श्री चरणी (2/22) और चिनेल हेनरी (2/25) की धारदार गेंदबाजी के चलते यूपी वारियर्स आठ विकेट पर 122 रन ही बना सकी।
दिल्ली कैपिटल्स की पारी
123 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी लड़खड़ाई और लिजेल ली जल्दी आउट हो गईं, लेकिन इसके बाद एल. वोलवार्ड्ट और शेफाली वर्मा ने पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 73 रन की अहम साझेदारी हुई। वोलवार्ड्ट ने दो जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 36 गेंद में सात चौकों की मदद से 47 रन बनाए, जबकि शेफाली ने 29 रन का योगदान दिया। बाद में कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने जिम्मेदारी संभाली और 18 गेंद में पांच चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बनाकर टीम को 18.4 ओवर में पांच विकेट से जीत दिलाई। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर में अपनी जगह पक्की की।