फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND 1st Inning
355/4 (91 ov)
Devdutt Padikkal 165(227)*
Dhruv Jurel 16 (20)
Day 2 - Session 2, India elected to bat

Ishan VS Sanju: फॉर्म की दौड़ में आगे निकले ईशान, सैमसन के लिए बढ़ी विश्व कप की चुनौती; तिलक भी चर्चाओं में

Mon, 02 Feb 2026 07:28 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 02 Feb 2026 07:28 AM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार फॉर्म के दम पर ईशान किशन ने संजू सैमसन पर बढ़त बना ली है, जिससे विश्व कप प्लेइंग-11 की दौड़ और रोचक हो गई है। वहीं, खराब प्रदर्शन से संजू की चुनौती बढ़ी है और तिलक वर्मा की वापसी उनके लिए मुसीबत बन सकती है। 

विज्ञापन
Ishan Kishan Pulls Ahead in Form Race Sanju Samsons World Cup Hopes Face Stiffer Test Tilak Varma in Debate
ईशान किशन बनाम संजू सैमसन - फोटो : Ani
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज सिर्फ 4-1 की जीत भर नहीं थी, बल्कि यह उन चयन बहसों को भी तेज कर गई जो टी20 विश्व कप से ठीक पहले भारतीय टीम प्रबंधन के सामने खड़ी हैं। इस सीरीज में दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहे वो ईशान किशन और संजू सैमसन रहे। इस सीरीज में दोनों की वापसी एक-दूसरे से बिल्कुल उलट रही।
Ishan Kishan Pulls Ahead in Form Race Sanju Samsons World Cup Hopes Face Stiffer Test Tilak Varma in Debate
ईशान किशन - फोटो : PTI
मौके को भुनाने में कामयाब हुए ईशान
सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। ईशान किशन भी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच टी20 मैचों की सीरीज में ईशान का बल्ला जमकर गरजा। चार मुकाबलों में ईशान ने 231.2 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 215 रन बनाए। 

ईशान का प्रभाव सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं था। उनकी बल्लेबाजी ने भारत के मिडिल ऑर्डर से दबाव पूरी तरह हटा दिया। शीर्ष क्रम में आक्रामक शुरुआत, फिर नंबर-तीन पर आकर रफ्तार बनाए रखना यह वही रोल है जिसे मौजूदा भारतीय टी20 टीम सबसे ज्यादा अहमियत देती है। तिरुवनंतपुरम में लगाया गया 43 गेंदों का शतक इस बात का सबूत था कि ईशान सिर्फ हिटर नहीं, बल्कि मैच की स्थिति पढ़ने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं। स्पिन के खिलाफ गियर बदलना, तेज गेंदबाजों की गति का इस्तेमाल करना और 97 पर रुकने की बजाय तुरंत बड़ा शॉट खेलना ये सब चयनकर्ताओं के लिए साफ संदेश था।
Ishan Kishan Pulls Ahead in Form Race Sanju Samsons World Cup Hopes Face Stiffer Test Tilak Varma in Debate
संजू सैमसन - फोटो : PTI
संजू ने किया निराश
संजू सैमसन के लिए यह सीरीज निराशाजनक रही। लंबे समय बाद उन्हें बतौर ओपनर लगातार मौके मिले, लेकिन उनका प्रदर्शन टीम प्रबंधन के भरोसे पर खरा नहीं उतर सका। पांच पारियों में वह सिर्फ 46 रन ही बना सके। संजू की समस्या सिर्फ रन न बनाना नहीं थी, बल्कि उनकी आउट होने की शैली भी चिंता का विषय रही। गेंद को जल्दी पढ़ने में परेशानी उनके लिए मुसीबत साबित हुई। तिरुवनंतपुरम में घरेलू मैदान पर उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वही मैच उनकी मुश्किलों का प्रतीक बन गया। दबाव में खेलते हुए वह न तो लय में दिखे और न ही आत्मविश्वास में।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ishan Kishan Pulls Ahead in Form Race Sanju Samsons World Cup Hopes Face Stiffer Test Tilak Varma in Debate
तिलक वर्मा - फोटो : PTI
चयन समीकरण और विश्व कप की तस्वीर
विश्व कप से ठीक पहले फॉर्म सबसे बड़ा फैक्टर होता है, और फिलहाल इस कसौटी पर ईशान किशन संजू सैमसन से काफी आगे हैं। भारतीय टीम प्रबंधन आक्रामक शीर्ष क्रम के साथ आगे बढ़ना चाहता है, जहां हर ओवर में रन निकलें।
इसी बीच तिलक वर्मा का नाम इस बहस में जुड़ गया है। फिलहाल, तिलक चोट से उबर रहे हैं। एशिया कप फाइनल जैसे बड़े मैच में वह मैच-विनर साबित हो चुके हैं। उम्मीद है कि विश्व कप की प्लेइंग 11 में उन्हें शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
Ishan Kishan Pulls Ahead in Form Race Sanju Samsons World Cup Hopes Face Stiffer Test Tilak Varma in Debate
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI
टी20 विश्व कप के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed