सब्सक्राइब करें

Asteroid 2024 Yr4: चंद्रमा से टकरा सकता है एस्टेरॉयड, धरती को क्या है खतरा? वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Feb 2026 04:57 PM IST
सार

Asteroid 2024 Yr4: वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि साल 2032 में एक खतरनाक एस्टेरॉयड चंद्रमा से टकरा सकता है। चंद्रमा से एस्टेरॉयड के टकराने के बाद धरती को भी खतरा पैदा हो सकता है। 

विज्ञापन
Asteroid 2024 Yr4 Chance Of Hitting The Moon In 2032 What Effects Felt On Earth
चंद्रमा से टकरा सकता है एस्टेरॉयड, धरती को क्या है खतरा? - फोटो : Adobe Stock

Asteroid 2024 Yr4: एस्टेरॉयड को धरती के लिए हमेशा से खतरा माना जाता रहा है। कहा जाता है कि अगर पृथ्वी से एस्टेरॉयड टकराता है, तो तबाही मच जाएगी। अब इस वैज्ञानिकों ने एक खतरनाक एस्टेरॉयड को लेकर चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यह एस्टेरॉयड चांद से टकरा सकता है।



क्या है पृथ्वी को खतरा?
 

  • एस्टेरॉयड के टक्कर के बाद मलबा धरती की तरफ आ सकता है, जिससे पृथ्वी की चारों तरफ मौजूद सैटेलाइट्स के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

 

  • अगर आप मलबा ज्यादा होगा, तो  कम्युनिकेशन ठप पड़ सकता है। इसके साथ ही मौसम, निगरानी और दूसरी कई तरह के ऑपरेशन प्रभावित हो सकते हैं। खतरे को देखते हुए अंतरिक्ष वैज्ञानिक इस खतरनाक एस्टेरॉयड पर नजर रख रहे हैं।  
Trending Videos
Asteroid 2024 Yr4 Chance Of Hitting The Moon In 2032 What Effects Felt On Earth
चंद्रमा से टकरा सकता है एस्टेरॉयड, धरती को क्या है खतरा? - फोटो : Adobe Stock

चांद से एस्टेरॉयड की हो सकती है टक्कर
 

  • एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस एस्टेरॉयड का नाम 2024 YR4 है, जो करीब 60 मीटर चौड़ा है। इसकी अभी 22 दिसंबर 2032 को चांद से टकराने की सिर्फ 4 फीसदी संभावना है। संभावना कम है, लेकिन शोधकर्ताओं ने कहा कि इसका असर इतना शक्तिशाली होगा कि यह दुनिया भर का ध्यान खींचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Asteroid 2024 Yr4 Chance Of Hitting The Moon In 2032 What Effects Felt On Earth
चंद्रमा से टकरा सकता है एस्टेरॉयड, धरती को क्या है खतरा? - फोटो : Freepik
  • चीन की सिंघुआ यूनिवर्सिटी की एक शोध पेपर में बताया गया है कि अगर चांद से एस्टेरॉयड टकराता है, तो एक मध्यम आकार के परमाणु बम विस्फोट जितनी ऊर्जा निकलेगी। इससे यह आधुनिक समय में देखा गया चांद पर सबसे शक्तिशाली प्रभाव होगा।

 

Viral Video: अनाज के झोले से बना बच्ची का स्कूल बैग, मजबूरी को बनाया ताकत, देखें वीडियो

Asteroid 2024 Yr4 Chance Of Hitting The Moon In 2032 What Effects Felt On Earth
चंद्रमा से टकरा सकता है एस्टेरॉयड, धरती को क्या है खतरा? - फोटो : Freepik

अगर चांद से एस्टेरॉयड टकराया तो क्या होगा? 

  • अगर एस्टेरॉयड की टक्कर चांद से होती है, तो इससे करीब एक किलोमीटर चौड़ा गड्ढा बन जाएगा। इससे चंद्रमा पर लगभग 5 मैग्नीट्यूड का भूकंप भी आएगा। इससे चांद की अंदरूनी संरचना के बारे में बेहद जरूरी डेटा मिलेंगे, जिसके बारे में अध्ययन करने में वैज्ञानिकों को कठिनाई हो रही है।

 

  • इस टक्कर से बहुत अधिक मलबा अंतरिक्ष में फैल जाएगा। मलबे का कुछ भाग कुछ दिनों बाद धरती पर गिर सकता है। यह खासकर दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका और अरब प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में गिरेगा।

Iran-US Tension: क्यों ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पेंटागन में बढ़ी पिज्जा की बिक्री? क्या है युद्ध से संबंध

विज्ञापन
Asteroid 2024 Yr4 Chance Of Hitting The Moon In 2032 What Effects Felt On Earth
चंद्रमा से टकरा सकता है एस्टेरॉयड, धरती को क्या है खतरा? - फोटो : Freepik

क्या हो सकता है नुकसान? 

  • वैज्ञानिकों ने सिमुलेशन से पता लगाया है कि हर घंटे लाखों उल्कापिंड धरती के वायुमंडल में प्रवेश कर सकते हैं। लेकिन इस घटना से गंभीर खतरा है। इससे केसलर सिंड्रोम की एक चेन रिएक्शन शुरू हो सकती है, जिससे वैश्विक संचार और नेविगेशन सिस्टम बाधित हो सकता है। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed