सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   What will Pakistan do if they face India in the knockouts at T20 World Cup? know consequences of decision

पाकिस्तान को भारी पड़ेगा बहिष्कार: नॉकआउट में भारत से हुआ सामना तो क्या करेगा PAK? फैसले का पड़ सकता है ये असर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Feb 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में नहीं खेलने का फैसला किया जिससे भारतीय टीम को ही फायदा होगा। भारत को वॉकओवर मिलेगा, जबकि पाकिस्तान के लिए आगे की राह कठिन हो सकती है। आइए जानते हैं पाकिस्तान को किस तरह बहिष्कार का फैसला भारी पड़ सकता है...

What will Pakistan do if they face India in the knockouts at T20 World Cup? know consequences of decision
पाकिस्तान टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पाकिस्तान की सरकार और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया है। दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला होना है, लेकिन अब पाकिस्तान ने इस मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है। आईसीसी ने मामले में हस्तक्षेप किया है और उसे पीसीबी से आधिकारिक सूचना मिलने का इंतजार है। अगर पाकिस्तान इस रवैये पर अडिग रहा तो उसके भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
Trending Videos

पाकिस्तान पर क्या कड़े फैसले ले सकता है आईसीसी?
  • पाकिस्तान बहिष्कार की नौटंकी कर रहा है, लेकिन उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
  • आईसीसी ने पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी है कि इस बहिष्कार के परिणामस्वरूप दंडात्मक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
  • इस बात की संभावना है कि पाकिस्तान के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के अंक काटे जाएंगे।
  • पाकिस्तान को आईसीसी रैकिंग में भी नुकसान उठाना पड़ेगा। इतना नहीं आईसीसी से मिलने वाले राजस्व पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
  • आईसीसी सदस्य देशों की शीर्ष टीमें पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर सकेंगी।
  • पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में अन्य टीमों के खिलाड़ियों के हिस्सा लेने पर भी रोक लगना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के बहिष्कार से भारत को होगा फायदा
पाकिस्तान के बहिष्कार से भारत को ही फायदा पहुंचेगा। पाकिस्तान अगर मैच नहीं खेलता है तो भारत को दो अंक मिलेंगे, जबकि आईसीसी के पास पीसीबी पर पेनल्टी लगाने का अधिकार भी होगा। वॉकओवर के लिए भारतीय टीम को टॉस के दौरान मैदान पर मौजूद रहना होगा और भारतीय टीम मुकाबले के लिए श्रीलंका जाएगी। एक बार अगर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा टॉस के लिए मौजूद नहीं रहे तो मैच रेफरे भारत को दो अंक देने का एलान कर देंगे। 

ये भी पढ़ें: क्या इसलिए नौटंकी कर रहा PAK?: पहले अंडर-19 टीम ने औंधे मुंह पटका, अब सीनियर टीम का सामना करने का साहस नहीं!

पाकिस्तान को जीतने होंगे सभी मैच
पाकिस्तान विश्व कप में ग्रुप ए में शामिल है जिसमे गत चैंपियन भारत, नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका भी मौजूद हैं। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत सात फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ करेगा जिसके बाद उसका सामना 10 फरवरी को अमेरिका से होगा। फिर उसे 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलना है, जबकि ग्रुप चरण का आखिरी मैच वह नामीबिया के खिलाफ खेलेगा। भारत से खेलने पर उसे दो अंकों का नुकसान होगा। ऐसे में अगर सलमान आगा की अगुआई वाली टीम को सुपर आठ चरण में आसानी से पहुंचना है तो उसे सभी मैच जीतने होंगे। आइए जानते हैं पाकिस्तान पर बहिष्कार का किस तरह प्रभाव पड़ सकता है...
  • ग्रुप ए से दो टीमें सुपर आठ चरण के लिए करेंगी क्वालिफाई।
  • भारत के खिलाफ नहीं खेलने से दो अंक गंवाएगा पाकिस्तान।
  • पाकिस्तान को अब ग्रुप स्टेज में तीन मैच खेलने होंगे जिसमें अगर वह सभी मैच जीतता है तो उसके छह अंक होंगे और वह आसानी से अगले दौर में पहुंच सकता है।
  • ग्रुप ए में पाकिस्तान को भारत कड़ी टक्कर दे सकता है, जबकि अन्य टीमों अपेक्षाकृत कमजोर हैं जिसका फायदा पाकिस्तान को हो सकता है।
  • 2024 टी20 विश्व कप में अमेरिका ने पाकिस्तान को हराया था जो टूर्नामेंट से उसके बाहर होने का कारण बना था। 
  • अगर पाकिस्तान को ग्रुप चरण में नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया में से किसी एक टीम के खिलाफ भी हार मिली तो उसके लिए आगे की राह मुश्किल हो सकती है। 

पाकिस्तान ने सिर्फ ग्रुप चरण का किया जिक्र
पाकिस्तान की सरकार ने जब यह एलान किया कि उनकी राष्ट्रीय टीम भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मैच नहीं खेलेगी तो उसमें सिर्फ ग्रुप चरण का जिक्र था। ऐसे में यह सवाल उठता है कि अगर नॉकआउट चरण या फाइनल में दोनों टीमें एक दूसरे के सामने आती हैं तो पाकिस्तान का रुख क्या होगा? अगर पाकिस्तान वहां भी इसी रुख पर कायम रहता है तो भारत को ही फायदा पहुंचेगा। यह ऐसा सवाल है जिसका जवाब आने वाले दिनों में मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed