{"_id":"69806188dd1de9a75f0049f8","slug":"jharkhand-news-bombing-on-residence-of-former-mla-in-saraidhela-amid-municipal-elections-panic-in-area-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: नगर निकाय चुनाव के बीच पूर्व विधायक के आवास 'सिंह मेंशन' में बमबाजी, घटना से इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: नगर निकाय चुनाव के बीच पूर्व विधायक के आवास 'सिंह मेंशन' में बमबाजी, घटना से इलाके में दहशत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार
Ranchi News: नगर निकाय चुनाव के बीच सरायढेला स्थित पूर्व विधायक के सिंह मैंशन में देर रात बमबाजी हुई। बाइक सवार अपराधियों ने दो बम फेंके, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच कर रही है।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच रविवार देर रात सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित पूर्व विधायक संजीव सिंह के आवास सिंह मैंशन में बमबाजी की घटना सामने आई। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
Trending Videos
बाइक सवार अपराधियों ने फेंके बम
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने सिंह मैंशन को निशाना बनाते हुए दो बम फेंके। एक बम आवास परिसर के गेट के भीतर जाकर विस्फोट कर गया, जबकि दूसरा बम बाहर ही गिर गया। जिस स्थान पर विस्फोट हुआ, वहां आमतौर पर लोग बैठते हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास में मौजूद थे परिवार के सदस्य
घटना के समय झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, उनकी पत्नी और वर्तमान विधायक रागिनी सिंह अपने कमरे में मौजूद थीं। धमाके की आवाज सुनते ही परिसर में अफरातफरी मच गई। अंदर मौजूद लोग और सुरक्षा गार्ड बाहर की ओर निकले, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।
पढ़ें- Jharkhand: दुबई में फंसे झारखंड के 14 प्रवासी मजदूर, वेतन न मिलने का आरोप; सरकार से सुरक्षित वापसी की गुहार
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर पूर्व विधायक संजीव सिंह से पूरी जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने सिंह मैंशन में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। जांच के लिए डीवीआर को पुलिस अपने साथ ले गई है। आसपास के इलाकों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।
सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि बमबाजी की घटना को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
चुनावी माहौल में घटना से बढ़ी चिंता
उल्लेखनीय है कि सिंह मैंशन में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, उनकी पत्नी विधायक रागिनी सिंह और झरिया की पूर्व विधायक कुंती सिंह निवास करती हैं। पूर्व विधायक संजीव सिंह ने नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है और मंगलवार को नामांकन करने वाले हैं। चुनाव से ठीक पहले हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
