सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   14 migrant Jharkhand laborers stranded in Dubai accusing of not getting salary Appeal to govt for safe return

Jharkhand: दुबई में फंसे झारखंड के 14 प्रवासी मजदूर, वेतन न मिलने का आरोप; सरकार से सुरक्षित वापसी की गुहार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 02 Feb 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranchi News: दुबई में झारखंड के 14 प्रवासी मजदूर वेतन न मिलने और ओवरटाइम के दबाव में फंसे हैं। उन्होंने वीडियो भेजकर सुरक्षित वापसी की मांग की है। राज्य सरकार दूतावास से संपर्क की तैयारी कर रही है।

14 migrant Jharkhand laborers stranded in Dubai accusing of not getting salary Appeal to govt for safe return
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

झारखंड के विभिन्न जिलों से दुबई गए 14 प्रवासी मजदूर कथित तौर पर वेतन न मिलने और अतिरिक्त काम कराने के दबाव के कारण गंभीर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इन मजदूरों ने राज्य सरकार से सुरक्षित स्वदेश वापसी की अपील की है। यह जानकारी राज्य प्रवासी नियंत्रण सेल की टीम लीडर शिखा लकड़ा ने दी है।

Trending Videos

 
गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो से जुड़े मजदूर
अधिकारियों के अनुसार, ये मजदूर गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिलों के निवासी हैं। मजदूरों ने एक वीडियो भेजकर अपनी स्थिति साझा की है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि संबंधित निजी कंपनी ने उन्हें तीन महीने से वेतन नहीं दिया है और ओवरटाइम काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इससे उन्हें रहने और खाने तक की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वीडियो के जरिए सरकार तक पहुंची बात
शिखा लकड़ा ने बताया कि फंसे हुए मजदूरों ने अपनी व्यथा का वीडियो सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली को भेजा, जो प्रवासी मजदूरों के कल्याण के लिए काम करते हैं। वीडियो में मजदूरों ने सरकार से मदद की अपील की है। राज्य प्रवासी नियंत्रण सेल अब मजदूरों से संपर्क कर उनके दस्तावेजों का सत्यापन कर रहा है।
 
दूतावास और यूएई प्रशासन से संपर्क की तैयारी
अधिकारी ने कहा कि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारतीय दूतावास और यूएई सरकार के अधिकारियों से बातचीत शुरू की जाएगी, ताकि मजदूरों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके। राज्य सरकार इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने की तैयारी कर रही है।

पढ़ें- झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा: ओझा-गुनी के आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या; गांव में दहशत
 
सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई कूटनीतिक पहल की मांग
सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से ठोस कूटनीतिक कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी विदेशों में प्रवासी मजदूरों के उत्पीड़न के मामले सामने आए हैं और काफी प्रयासों के बाद उन्हें वापस लाया गया है, लेकिन आजीविका की मजबूरी में मजदूर लगातार विदेश जाने को विवश हैं।

दुबई में फंसे मजदूरों में रोशन कुमार और अजय कुमार (दोनों गिरिडीह के सरिया के), गिरिडीह के बगोदर के राजेश महतो और अजय कुमार, बोकारो के पेंक नारायणपुर के दलेश्वर महतो, खेदाडीह के जागेश्वर महतो और फलेंद्र महतो, सिरैया के बैजनाथ महतो, दिलीप महतो, गंगाधर महतो, त्रिलोकी महतो, बसरिया के दीपक कुमार, गोरहर के रोहित महतो और सेवा महतो (सभी हजारीबाग जिले के) शामिल हैं।
 
अक्तूबर 2025 में गए थे दुबई
जानकारी के अनुसार, ये सभी मजदूर अक्तूबर 2025 में एक निजी कंपनी के लिए ट्रांसमिशन लाइन परियोजना पर काम करने दुबई गए थे। मजदूरों का आरोप है कि तीन महीने से उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। दुबई में फंसे मजदूरों में गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिलों के कई गांवों के निवासी शामिल हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed