सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Excise constable exam to be held on April 12 in Khunti, 4668 candidates to appear at 14 centres

Ranchi News: खूंटी में 12 अप्रैल को उत्पाद सिपाही परीक्षा, 14 केंद्रों पर 4668 अभ्यर्थी होंगे शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranchi News: खूंटी में 12 अप्रैल को उत्पाद सिपाही परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। 14 केंद्रों पर 4668 अभ्यर्थियों के लिए तीन पालियों में परीक्षा होगी, जिसमें कदाचार रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

Excise constable exam to be held on April 12 in Khunti, 4668 candidates to appear at 14 centres
तैयारियों को लेकर बैठक करती डीसी
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा 12 अप्रैल को खूंटी जिले में उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। तैयारियों की समीक्षा के लिए उपायुक्त आर. रॉनिटा और पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Trending Videos


14 केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4668 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर एवं पुलिस बल को आयोग द्वारा जारी सभी एसओपी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को समय पर रिपोर्टिंग और जिम्मेदारीपूर्वक कार्य निर्वहन करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आठ साल तक चलता रहा हजारीबाग ट्रेजरी में घोटाला, अब खुला राज, तीन सिपाहियों ने ही किया खजाना खाली

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के इस्तेमाल पर रोक
परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, समय पर प्रश्नपत्र वितरण और सुचारु परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी तरह की चूक से बचने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed