सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   500-bed mental hospital to be built in Ranchi: Health Minister Irfan says We asked for AIIMS got mental asylum

रांची में बनेगा 500 बेड का मेंटल हॉस्पिटल: 'हमने एम्स मांगा था, मिला पागलखाना', बोले स्वास्थ्य मंत्री इरफान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranchi News: केंद्रीय बजट में झारखंड के लिए दो मेंटल हॉस्पिटल की घोषणा हुई। रांची के सीआईपी परिसर में 500 बेड का अस्पताल बनेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बजट की आलोचना की, जबकि विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों ने इसे स्वास्थ्य और रोजगार के लिए लाभकारी बताया।

500-bed mental hospital to be built in Ranchi: Health Minister Irfan says We asked for AIIMS got mental asylum
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा झारखंड में दो नए मेंटल हॉस्पिटल खोलने की घोषणा के बाद राज्य में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर नई उम्मीद जगी है। इस फैसले से झारखंड के साथ-साथ बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मरीजों को भी लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है। रांची पहले से ही मानसिक रोगों के इलाज का प्रमुख केंद्र माना जाता है और अब इसकी भूमिका और मजबूत होने वाली है।

Trending Videos

 
इस संबंध ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार से हमने एम्स मांगा था, लेकिन मुझे पागलखाना मिला। भाजपा वाले झारखंड के लोगों को पागल समझ रहे हैं। यहां पर मेंटल हॉस्पिटल पहले से ही है। केंद्रीय बजट ने झारखंड को ठगने का काम किया है। बीजेपी कहती है कि यह अमृतकाल का बजट है, लेकिन यह अमृत नहीं जहर वाला बजट है। यह लोगों को मारने वाला बजट है। इस बजट ने सभी वर्गों को निराश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांके रोड स्थित मानसिक रोग केंद्र के निदेशक डॉ. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि कांके स्थित सीआईपी परिसर में बेंगलुरु के निम्हांस की तर्ज पर 500 बेड का अत्याधुनिक मेंटल हॉस्पिटल बनाया जाएगा। यह परियोजना करीब दो वर्षों में पूरी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए रांची आते हैं, जिससे मौजूदा संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। कई बार जगह की कमी के कारण मरीजों को परेशानी होती है।

पढ़ें- केंद्रीय बजट 2026-27 में मानसिक स्वास्थ्य पर जोर: निमहांस-2 बनाने की घोषणा, रांची और तेजपुर का चयन
 
डॉ. चौधरी ने कहा कि नए अस्पताल के निर्माण से इलाज की सुविधाओं में उल्लेखनीय विस्तार होगा। बेड की संख्या बढ़ने के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इससे मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल नए पदों का सृजन नहीं हुआ है, लेकिन बहुत जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
 
वहीं, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री प्रेम मित्तल ने कहा कि केंद्रीय बजट में बुजुर्गों और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। रांची का अनुकूल मौसम और स्वास्थ्य सुविधाएं इसे मानसिक रोगों के इलाज के लिए उपयुक्त बनाती हैं। दो नए मेंटल हॉस्पिटल खुलने से झारखंड को स्वास्थ्य के साथ-साथ रोजगार के क्षेत्र में भी बड़ा लाभ मिलेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed