फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2022: इस साल अंतरिक्ष में देखने को मिलीं ये अनोखी घटनाएं, जानिए इनके बारे में

Thu, 15 Dec 2022 06:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 15 Dec 2022 06:44 PM IST
विज्ञापन
Weird Things Seen in Outer Space This Year Know Interesting About Them
इस साल अंतरिक्ष में देखने को मिलीं ये अनोखी घटनाएं - फोटो : अमर उजाला

Year Ender 2022: ब्रह्मांड में अनेकों रहस्य छिपे हुए हैं। विज्ञान और गणित की आंखों से वैज्ञानिक हमेशा इन रहस्यों से पर्दा उठाने की कोशिश में लगे रहते हैं। हर साल अंतरिक्ष से जुड़ी नई घटनाएं सामने निकलकर आती हैं। इसके साथ ही वैज्ञानिक ब्रह्मांड को समझने के लिए कई नए प्रयोग भी करते हैं। साल 2022 में भी अतंरिक्ष से जुड़ी कई घटनाओं ने खूब सुर्खियां बटोरीं। 



साल 2022 में पहली बार नासा ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की मदद से ब्रह्मांड की सबसे साफ तस्वीर को खींचा। यही नहीं इस साल डार्ट मिशन के जरिए नासा ने पहली बार किसी एस्टेरॉयड से अंतरिक्ष यान की टक्कर कराई और उसकी ट्रैजेक्टरी को बदल दिया। इसके साथ ही नासा ने ब्लैक होल की आवाज को भी जारी किया। इसी कड़ी में आज हम आपको साल 2022 में अंतरिक्ष की उन चुनिंदा घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Weird Things Seen in Outer Space This Year Know Interesting About Them
इस साल अंतरिक्ष में देखने को मिलीं ये अनोखी घटनाएं - फोटो : NASA
डार्ट मिशन

साल 2022 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इतिहास में पहली बार किसी प्लैनेटरी डिफेंस टेस्ट यानी डार्ट मिशन (Dart Mission) को पूरा करने में सफलता हासिल की। अब अगर भविष्य में धरती पर किसी तरह के एस्टेरॉयड का हमला होने की संभावना होती है, तो इस तकनीक से धरती को तबाही से बचाया जा सकता है। भविष्य में धरती को सबसे अधिक खतरा एस्टेरॉयड से है। इसके बाद ग्लोबल वॉर्मिंग या जलवायु परिवर्तन से खतरा है।
 

 
Weird Things Seen in Outer Space This Year Know Interesting About Them
इस साल अंतरिक्ष में देखने को मिलीं ये अनोखी घटनाएं - फोटो : NASA
जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप ने ली अनोखी तस्वीर

जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप ने साल 2022 में ब्रह्मांड की नई तस्वीरें खीचीं। नासा ने इस तस्वीरों को जारी किया जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। जेम्स वेब टेलीस्कोप ने कई गैलेक्सियों के एक समूह की तस्वीर ली थी जिसमें ब्रह्मांड की काफी जानकारी, डीटेल है। इस तस्वीर में कई गैलेक्सी एकसाथ नजर आ रही हैं। इसमें पुरानी, दूर मौजूद और धुंधली गैलेक्सी भी शामिल हैं। इस तस्वीर में बिग बैंग के बाद बनने वाली गैलेक्सी दिख रही है। इसके बाद जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप ने ब्रह्मांड की कई दिलचस्प तस्वीरें ली हैं।
 

Year Ender 2022: इस साल इन वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब मचाया धमाल, क्या आपने भी देखा

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weird Things Seen in Outer Space This Year Know Interesting About Them
इस साल अंतरिक्ष में देखने को मिलीं ये अनोखी घटनाएं - फोटो : Instagram/@nasa
पहली बार नासा ने जारी की ब्लैक होल की आवाज

सालों से वैज्ञानिक ब्रह्मांड के रहस्य को जानने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वह कई शोध कर रहे हैं। इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पहली ब्लैक होल की आवाज जारी की। 250 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित ब्लैक होल के अंदर गैस और प्लाज्मा के माध्यम से बढ़ने वाली वास्तविक ध्वनि तरंगों की खोज की गई। आकाशगंगा में कई प्रकार की गैसें हैं जिनके घर्षण से आवाज आती है। नासा के वैज्ञानिकों ने ब्लैक होल के आसपास स्थित गैसों की मदद से इस आवाज को रिकॉर्ड किया। 
 









 
विज्ञापन
Weird Things Seen in Outer Space This Year Know Interesting About Them
इस साल अंतरिक्ष में देखने को मिलीं ये अनोखी घटनाएं - फोटो : Pixabay
आसमान में दिखा था अद्भुत नजारा

साल 2022 में आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिला था। सौर मंडल के ग्रह एक लाइन में नजर आए थे। शनि, मंगल, शुक्र और बृहस्पति अप्रैल महीने में एक सीधी लाइन नजर आए थे। यह अद्भुत नजारा तब देखा जाता है जब सौर मंडल के ग्रहों की कक्षाएं धरती से दिखने वाले आसमान के क्षेत्र में आती हैं। कई बार धरती से ज्यादा दूर स्थित ग्रह भी देखें जा सकते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed