फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2022: इस साल इन वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब मचाया धमाल, क्या आपने भी देखा

Thu, 15 Dec 2022 03:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 15 Dec 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2022 Most Trending and Viral Videos on Social Media of This Year Watch Here All
इस साल इन वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब मचाया धमाल - फोटो : अमर उजाला

Year Ender 2022: वर्तमान समय में सोशल मीडिया हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। इसका लोग अपने विचार साझा करने से लेकर लोगों से बातचीत के लिए इस्तेमाल करते हैं। आज के समय में सोशल मीडिया पर लोग खूब वीडियो शेयर करते हैं जो लोगों का मनोरंजन करते हैं। सोशल मीडिया पर आपको कई तरह के वीडियोज देखने को मिल सकते हैं। यह वायरल वीडियो मेट्रो, बस-ट्रेन और घर में टाइमपास और मनोरंजन का एक साधन हैं। 



साल 2022 में सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज वायरल हुए जिन्होंने लोगों का खूब दिल जीता। इन वायरल वीडियो ने आम लोगों को रातोंरात स्टार बना दिया। अब साल 2022 खत्म होने में कुछ ही दिन बचा है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि इस साल किन वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल बचाया और लोगों का दिल जीता। कौन से वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। 

Year Ender 2022 Most Trending and Viral Videos on Social Media of This Year Watch Here All
इस साल इन वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब मचाया धमाल - फोटो : Youtube: Crazy Beat
कच्चा बादाम गाने ने लोगों को बनाया दीवाना

इस साल कच्चा बादा गाने ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाया और लोगों को दीवाना बनाया। इस गाने को पश्चिम बंगाल के मूंगफली बेचने भुबन बड्याकर ने गाया था। बीते 10 साल से मूंगफली बेच रहे भुबन हर दिन मूंगफली बेचने के लिए अपनी साइकिल पर निकलते। मूंगफली बेचने के दौरान वह कच्चा बादाम गाना गाकर लोगों को बुलाते थे। एक दिन किसी उनका गाना रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। फिर क्या था देखते ही देखते उनके गाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दुनियाभर के लोग इस गाने पर डांस कर वीडियो बनाने लगे। इस गाने ने मूंगफली बेचने वाले भुबन बड्याकर को एक नई पहचान दी। अब उनको देश का बच्चा-बच्चा जानता है। 


 
Year Ender 2022 Most Trending and Viral Videos on Social Media of This Year Watch Here All
इस साल इन वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब मचाया धमाल - फोटो : instagram/oyee_ayesha
पाकिस्तानी लड़की ने मचाया धमाल 

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के वीडियो भी खूब वायरल होते हैं। इस साल भी एक पाकिस्तान की लड़की के डांस के वीडियो ने खूब धमाल मचाया है। इस वीडियो को लोगों ने खूब प्यार दिया है। वायरल यह वीडियो किसी शादी समारोह का है जिसमें यह लड़की डांस कर रही है। डांस करने वाली लड़की का नाम आयशा है जिसने वीडियो में ग्रीन कलर का लूज कुर्ता और पैंट पहने हुए दिख रही है। आयशा ने बॉलीवुड की महान गायिका लता मंगेशकर के गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा... ' के रिमिक्स वर्जन पर डांस किया है। इस गाने पर डांस कर आयशा रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गई। आयशा के डांस को अन्य लोगों ने भी कॉपी कर खूब वीडियो बनाए हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by AYESHA (@oyee_ayesha)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2022 Most Trending and Viral Videos on Social Media of This Year Watch Here All
इस साल इन वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब मचाया धमाल - फोटो : Twitter @ChapraZila
मासूम बच्चे ने जीता लोगों का दिल 

कुछ दिनो पहले सोशल मीडिया पर एक मासूम बच्चे का वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में बच्चा अपनी अपनी टीचर को प्यार और मासूमियत से सॉरी बोल रहा था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपनी टीचर से बड़े प्यार से कह रहा है कि वह अब शरारत नहीं करेगा। रूठी हुई मैम कह रही हैं कि हमेशा आप कहते हैं कि आगे से नहीं करूंगा, लेकिन फिर शरारत करते हो। जब टीचर नहीं मानती हैं तो बच्चे ने ऐसा किया जिसने लोगों के दिल को जीत लिया। बच्चा टीचर को प्यार से गले लगाता है और दोनों गालों पर किस करता है। बच्चे की क्युटनेस ने टीचर के दिल को पिघला दिया है और वह बच्चे को गालों पर किस करने को कहती है। इसके बाद वह भी बच्चे के गालों पर किस करती हैं। 





Mysterious Village: इस गांव में आ रही रहस्यमयी आवाज, खौफ में जी रहे हैं लोग, रहस्य का आज तक नहीं चला पता
 
विज्ञापन
Year Ender 2022 Most Trending and Viral Videos on Social Media of This Year Watch Here All
इस साल इन वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब मचाया धमाल - फोटो : Twitter @ipskabra
लड़की के ऊपर से गुजर गई ट्रेन

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसने लोगों को हैरान कर दिया। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया तूफान आ गया है। इस वीडियो को देखकर लगता है कि ऊपर से ट्रेन गुजर जाए लेकिन बात नहीं रुकनी चाहिए। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की रेलवे ट्रैक पर लेटी है और उसके ऊपर से ट्रेन गुजर जाती है। ट्रेन चले जाने के बाद लड़की रेलवे ट्रैक पर लेटकर आराम से फोन पर बात कर रही होती है और उठकर मोबाइल पर बात करती रहती है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed