फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mysterious Village: इस गांव में आ रही रहस्यमयी आवाज, खौफ में जी रहे हैं लोग, रहस्य का आज तक नहीं चला पता

Thu, 15 Dec 2022 10:53 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 15 Dec 2022 10:53 AM IST
विज्ञापन
Mysterious Village Mystery humming noise plagues residents of UK village of Holmfield
इस गांव में आ रही रहस्यमयी आवाज - फोटो : iStock

Mysterious Village: दुनिया में कई रहस्यमयी जगहे हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। वैज्ञानिक आज तक इस रहस्यों से पर्दा नहीं उठा पाए हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक रहस्यमयी गांव के बारे में बताएंगे। इस गांव से डरावनी कहानी जुड़ी हुई है। यह रहस्यमयी गांव इंग्लैंड में स्थित है। यहां के लेगों को अपने गांव से बहुत ज्यादा प्यार है, लेकिन लोग चैन से सो नहीं पाते हैं। 



अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिस ऐसी क्या बात है? दरअसल इस गांव में रात दिन एक अजीबोगरीब आवाज आती है। इस आवाज ने सालों से लोगों के सुकून को छीन रखा है। इस रहस्यमयी गांव का नाम होमफील्ड है। जहां पर आप रहस्यमयी आवाज को आसानी सुन सकते हैं। यह आवाज वहां के लोगों को प्रभावित कर रही है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यह आवाज कहां से आती है इसके बारे में किसी को नहीं पता है। 
 

Mysterious Village Mystery humming noise plagues residents of UK village of Holmfield
इस गांव में आ रही रहस्यमयी आवाज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
इंग्लैंड के यॉर्कशायर में स्थित इस गांव में दिन-रात एक रहस्यमय आवाज सुनाई देती है। हमिंग वाले आवाज की पीछे की वजह क्या है? इस सवाल का जवाब आज तक कोई नहीं तलाश पाया है। यहां के लोग कई सालों से इस रहस्यमयी आवाज को सुन रहे हैं। 





 
Mysterious Village Mystery humming noise plagues residents of UK village of Holmfield
इस गांव में आ रही रहस्यमयी आवाज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixels

इस आवाज का सोर्स क्या है सालों से यह जानने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय प्राधिकरण ने इस आवाज के सोर्स का पता लगाने के लिए एक कंसल्टेंट भी रखा था, लेकिन उसे भी कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। स्थानीय लोग बताते हैं कि यह आवाज वॉशिंग मशीन या डीजल इंजन के चलने की तरह होती है। 



Optical Illusion: तस्वीर में 15 सेकेंड के अंदर खोज सकते हैं हमिंगबर्ड? जीनियस हैं तो ढूंढकर दिखाइए
विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Village Mystery humming noise plagues residents of UK village of Holmfield
इस गांव में आ रही रहस्यमयी आवाज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixels
लागतार गांव में इस तरह की आवाज आने से लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है, क्योंकि इसकी वजह से लोग रात में सो नहीं पाते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह आवाज सुनकर उनके दिमाग की नस फटने लगती है।

 
विज्ञापन
Mysterious Village Mystery humming noise plagues residents of UK village of Holmfield
इस गांव में आ रही रहस्यमयी आवाज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixels

आज तक नहीं सुलझ पाया रहस्य 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह रहस्यमयी आवाज से लोग कान और दिमाग पर दबाव महसूस करते हैं। लोग अपने गांव और घर को पसंद करते हैं, लेकिन इस आवाज से परेशान हैं। साल 2019 में लोगों ने यह रहस्यमयी आवाज सुनी थी। इसके बाद गांव वालों ने स्थानीय प्राधिकरण से इसकी शिकायत की। इसके बाद अभी तक यह पता नहीं लगया जा सका है कि यह आवाज कहां से आती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed