फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Crocodile Tears: क्या मगरमच्छ और घड़ियाल के आंसू झूठे होते हैं? रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला सच

Tue, 19 Jul 2022 04:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 04:12 PM IST
विज्ञापन
Why are Crocodile and Alligator Tears Called Fake Know Interesting Facts in Hindi
क्या मगरमच्छ और घड़ियाल के आंसू झूठे होते हैं? - फोटो : Pixabay

Crocodile Tears: आप सभी बचपन से कई मुहावरे और कहावतें सुनते आ रहे होंगे, लेकिन ज्यादातर लोगों को इसके पीछे की वजह नहीं पता होगी। कुछ कहावतें इतनी फेमस हैं जिनका लोग आए दिन इस्तेमाल करते हैं। हम किसी को कहते हैं कि घड़ियाली आंसू (Crocodile Tears) बहाना बंद करो। लेकिन क्या घड़ियाल और मगरमच्छ के आंसू झूठे होते हैं? आखिर झूठे आंसू बहाने के लिए उनका ही नाम क्यों लिया जाता है। क्या वो हमेशा झूठे आंसू बहाते हैं या इस कहावत के पीछे कोई वजह है। 

किसी के झूठे आंसुओं के लिए घड़ियाली आंसू बहाना कहावत का लोग इस्तेमाल करते हैं। हर इंसान दुखी होने पर रोता है, लेकिन सबसे ज्यादा मगरमच्छ और घड़ियाल के आंसू फेमस हैं। अब इसको लेकर वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च किया है जिसमें कई बातें सामने निकलकर आई हैं। आइए जानते हैं कि आखिर घड़ियाली आंसू बहाने के पीछे की वजह क्या है?

Why are Crocodile and Alligator Tears Called Fake Know Interesting Facts in Hindi
क्या मगरमच्छ और घड़ियाल के आंसू झूठे होते हैं? - फोटो : Pixabay
घड़ियाली आंसुओं पर रिसर्च

वैज्ञानिकों ने इंसान से लेकर जानवरों तक के आंसुओं पर रिसर्च किया है जिसमें कई बातें सामने आई हैं। इस रिसर्च में पता चला है कि सभी के आंसुओं में एक तरह के कैमिकल ही होते हैं जो टियर डक्ट से बाहर निकलते हैं। उन्होंने बताया है कि आंसू एक खास ग्लैंड से बाहर आते हैं जिनमें मिनरल्स और प्रोटीन होते हैं।
 
Why are Crocodile and Alligator Tears Called Fake Know Interesting Facts in Hindi
क्या मगरमच्छ और घड़ियाल के आंसू झूठे होते हैं? - फोटो : Pixabay

अगर मगरमच्छ के आंसुओं की बात करें, तो साल 2006 में न्यूरोलॉजिस्ट D Malcolm Shaner और ज़ूलॉजिस्ट Kent A Vliet ने अमेरिकन घड़ियालों पर स्टडी की थी। उन्होंने मगरमच्छ को सूखे स्थान पर भोजन दिया और खाते समय उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why are Crocodile and Alligator Tears Called Fake Know Interesting Facts in Hindi
क्या मगरमच्छ और घड़ियाल के आंसू झूठे होते हैं? - फोटो : Pixabay

इस दौरान उनके आंखों से बुलबुले और आंसू की धार बाहर आने लगी। बायो साइंस में इस स्टडी के परिणाम को प्रकाशित किया गया जिसमें बताया गया कि मगरमच्छ खाते समय आंखों से आंसू बहाते हैं और ऐसा किसी भावना की वजह से नहीं होता है।

विज्ञापन
Why are Crocodile and Alligator Tears Called Fake Know Interesting Facts in Hindi
क्या मगरमच्छ और घड़ियाल के आंसू झूठे होते हैं? - फोटो : Pixabay
घड़ियाल और मगरमच्छ दोनों बहाते हैं आंसू

घड़ियाल और मगरमच्छ दोनों खाना खाते समय आंसू बहाते हैं, लेकिन दोनों में थोड़ा फर्क होता है। घड़ियाल के मुंह का आकार यू की तरह होता और जबड़ा चौड़ा जबकि मगर का मुंह वी के आकार का होता है। मगरमच्छ के आंसुओं को मक्खियां पीती है, क्योंकि इनमें पर्याप्त प्रोटीन और मिनरल्स मिलता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed