{"_id":"62c18e09cdda7615994a59e5","slug":"why-human-hair-not-grow-on-palms-and-soles-of-feet-know-reason-behind-it-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amazing Fact: इंसान की हथेलियों और तलवों पर बाल क्यों नहीं उगते? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Amazing Fact: इंसान की हथेलियों और तलवों पर बाल क्यों नहीं उगते? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 05 Jul 2022 03:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
इंसान की हथेलियों और तलवों पर बाल क्यों नहीं उगते?
- फोटो : iStock
Link Copied
Amazing Fact: कई जानवरों को आपने देखा होगा कि उनके हथेलियों और पैरों के नीचे बाल रहते हैं, लेकिन इंसानों की हथेलियों और तलवों पर कभी भी बाल नहीं उगते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शरीर के बाकी अंगों पर बाल उगते हैं, लेकिन हथेलियों और तलवों पर क्यों नहीं उगते हैं। आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? आइए आज हम आपको बताते हैं कि इंसानों के तलवे और हथेलियों पर बाल क्यों नहीं उगते हैं।
एक साइंस वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए यह लंबे समय से रहस्य बना हुआ था। लेकिन साल 2018 में एक स्टडी में इस रहस्य से पर्दा उठा। वैज्ञानिकों ने इस रहस्य का पता लगा लिया कि आखिर हथेलियों और तलवों पर बाल क्यों नहीं उगते हैं। इसका वैज्ञानिक कारण क्या है? यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया की स्किन एक्सपर्ट्स सारा मिलर ने इस बारे में जानकारी दी है।
Trending Videos
2 of 6
इंसान की हथेलियों और तलवों पर बाल क्यों नहीं उगते?
- फोटो : iStock
जानिए क्यों उगते हैं बाल
सारा मिलर ने एक वेबसाइट से कहा है कि बालों पर काफी रिसर्च किया गया है। उन्होंने यह रिसर्च किया है। उन्होंने बताया कि शरीर में एक तरह का प्रोटीन होता है जिसे Wnt कहा जाता है। यह प्रोटीन एक मैसेंजर जैसा काम करता है जिससे सेल्स के बीच बालों के उगने, स्पेस और बढ़ने की जानकारी मिलती है। इस प्रोटीन द्वारा मिलने वाले सिग्नल बालों को उगाने के लिए आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Amazing Fact
- फोटो : iStock
सारा का कहना है कि हमारे शरीर के जिस भाग में बाल नहीं उगते हैं उन अंगों में प्राकृतिक रूप से अवरोधक मौजूद होते हैं जो प्रोटीन को अपना काम नहीं करने देते हैं। अवरोधक भी एक तरह का प्रोटीन होता है जिसे Dickkopf 2 (DKK2) कहते हैं। उन्होंने कहा कि यह जानने के लिए चूहों पर शोध किया गया।
4 of 6
Amazing Fact
- फोटो : iStock
उन्होंने बताया कि DKK2 प्रोटीन को चूहों में से हटा दिया गया, तो उनके हथेली पर बाल नहीं उगते हैं, लेकिन वहां भी आने लगे हैं। इसके बाद खरगोश पर प्रैक्टिक किया गया। खरगोशों पर स्टडी से जानकारी मिली की उनके शरीर में बेहद कम मात्रा यह प्रोटीन मिलता है जिसके कारण उनके हाथ-पैरों पर अधिक बाल उगते हैं। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आपके मन में ये प्रोटीन क्यों होता है।
विज्ञापन
5 of 6
Amazing Fact
- फोटो : iStock
हालांकि वैज्ञानिक ने अभी तक यह नहीं पता लगा पाया है कि इन प्रोटीन के होने की वजह क्या है। उन्होंने बताया कि जैव-विकास की वजह से प्रोटीन जीवों में पाया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।