सब्सक्राइब करें

अनोखा विश्व रिकॉर्ड: इस महिला ने उबलते लावा से भरे ज्वालामुखी को रस्सी से किया पार, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 12 Mar 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
wildlife adventurer Karina Oliani breaks record for lava lake traverse
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड - फोटो : Guinness World Records

लोग विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। कोई अपने बाल बढ़ा लेता है तो कोई नाखुन, तो कोई 'आग का दरिया' भी पार लेता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है अफ्रीकी देश इथियोपिया में। दरअसल, यहां के अफार प्रांत में एर्टा आले नाम का एक खतरनाक ज्वालामुखी है, जहां उबलता हुआ लावा लगातार बहता रहता है। इस वजह से यहां लावा की एक झील सी बन गई है, जहां का तापमान किसी भी चीज को पल में गला देगा, चाहे वो इंसान ही क्यों न हो। आपको जानकर हैरानी होगी कि करीना ओलियानी नाम की एक एडवेंचरर ने इसी लावा से भरी झील को रस्सी के सहारे पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 



Trending Videos
wildlife adventurer Karina Oliani breaks record for lava lake traverse
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड - फोटो : Guinness World Records

दरअसल, करीना ओलियानी ने जिस एर्टा आले ज्वालामुखी को पार किया, उसके ऊपर एक खास तरह की रस्सी लगाई गई थी। इसके अलावा उन्होंने एक विशेष प्रकार का सूट पहना हुआ था, हेलमेट और ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया हुआ था। इसके सहारे वह करीब 329 फीट की ऊंचाई से उबलते हुए लावा के ऊपर से गुजरीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय वहां का तापमान करीब 1187 डिग्री सेल्सियस था, जो किसी इंसान को पल में गलाकर हमेशा-हमेशा के लिए उसका नामोनिशान दुनिया से मिटा देता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
wildlife adventurer Karina Oliani breaks record for lava lake traverse
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट लिए करीना ओलियानी - फोटो : Instagram/karinaoliani

इस खतरनाक और हैरानी से भरे काम को करने के बाद करीना ओलियानी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। गिनीज बुक के मुताबिक, करीना ने एर्टा आले ज्वालामुखी पर जाने का मन पहले ही बना लिया था, लेकिन उन्हें इसका अंदाजा बिल्कुल भी नहीं था कि वहां कितना खतरा है। हालांकि बाद में कनाडा के रिगिंग विशेषज्ञ फ्रेडरिक श्यूट ने उनकी काफी मदद की, जिससे वह यह विश्व रिकॉर्ड बना पाईं। 

wildlife adventurer Karina Oliani breaks record for lava lake traverse
करीना ओलियानी - फोटो : Instagram/karinaoliani

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना ओलियानी ने कई हैरतअंगेज काम किए हैं। वह विमान के विंग पर खड़ी होकर आसमान में उड़ी हैं, खतरनाक शार्क मछली और व्हेल के साथ तैराकी की है। यहीं नहीं, उन्होंने तो एनाकोंडा के साथ भी पानी में गोते लगाए हैं। उन्होंने कुछ खास तरह की तैराकी से जुड़े कोर्स भी किए हैं। इसके अलावा उनके पास पायलट ट्रेनिंग का लाइसेंस भी है। वह आराम से हेलिकॉप्टर उड़ा सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed