{"_id":"5b1a038b4f1c1bb0318b5ada","slug":"know-about-the-amazon-rainforest-its-really-amazing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का सबसे बड़ा जंगल, 9 देशों की सीमाओं से लगता है क्षेत्र, दिन में भी रहता है अंधेरा","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
दुनिया का सबसे बड़ा जंगल, 9 देशों की सीमाओं से लगता है क्षेत्र, दिन में भी रहता है अंधेरा
कच्ची धूप, अमर उजाला
Updated Sat, 09 Jun 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
amazon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने दुनिया के कई जंगलों के बारे में सुना होगा। कुछ बेहद खूबसूरत होते हैं तो कुछ काफी रहस्यमयी। लेकिन एक ऐसा जंगल भी है जिसे दुनिया में सबसे डरावना बताया जाता है। कहते हैं कि इस जंगल में अगर कोई भटक जाए तो यहां से वापस लौटना नामुमकिन है।
amazon
इसे दुनिया का सबसे बड़ा वर्षावन यानी रेनफॉरेस्ट भी कहा जाता है। यह वाकयी अद्भुत है क्योंकि यह घर है असंख्य जीव-जंतुओं और कीट-पतंगों का। इसकी खूबी है, यहां पाए जाने वाले अनोखे पेड़-पौधे।
कहते हैं धरती की कुल ऑक्सीजन का 17 प्रतिशत भाग हमें अकेले ही इस जंगल से मिलता है। इसे एमजोनिया या अमेजन वन कहते हैं। दक्षिण अमेरिका के अमेजन बेसिन के एक बड़े भू-भाग पर फैला यह चौड़ी पत्तियों और नमी युक्त वन है, जो सत्तर लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।
कहते हैं धरती की कुल ऑक्सीजन का 17 प्रतिशत भाग हमें अकेले ही इस जंगल से मिलता है। इसे एमजोनिया या अमेजन वन कहते हैं। दक्षिण अमेरिका के अमेजन बेसिन के एक बड़े भू-भाग पर फैला यह चौड़ी पत्तियों और नमी युक्त वन है, जो सत्तर लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।
weird birds
यह क्षेत्र नौ देशों की सीमाओं में पड़ता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा वर्षावन है। इसका अस्तित्व करीब 55 मिलियन वर्षों से है। यहां दुनिया की 10 फीसदी से ज्यादा प्रजातियों के जीव-जंतु और 200 से अधिक प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
amazon
अमेजन करीब 16 हजार पेड़ों की प्रजातियों और 390 बिलियन पेड़ों का घर है। दुनिया की करीब 20 फीसदी ऑक्सीजन अमेजन के वर्षावन से उत्पादित होती है। यहां पर जमीन तक सूर्य की किरणें भी नहीं पहुंच पाती हैं, जिससे वन का अधिकतर धरातल अंधेरे में डूबा रहता है।