बैंकाक का यह होटल स्काईवॉक एडवेंचर पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए नई जगह हो सकती है। यहां ग्लास फ्लोर पर कई लोग बड़े ही आत्मविश्वास के साथ चल रहे हैं लेकिन कई लोग इस पर चलते हुए डर से कांप रहे हैं। कमजोर दिल वालों की यहां सांस अटक जाती है, फिर भी कई लोग इसका मजा ले रहे हैं।
इस होटल में रूम लेने के लिए चाहिए जिगर, 78वीं मंजिल पर कांच के फ्लोर पर तस्वीरें खिंचा रहे लोग
दरअसल, बैंकॉक की राजधानी थाइलैंड की सबसे ऊंची इमारत किंग पावर Mahanakhon में 314 मीटर ऊंचाई (1030 फीट) पर एक अदुभुत स्काईवॉक बनाया गया है। यहां के रूफटॉप बार से पूरे बैंकॉक का 360 डिग्री व्यू मिलेगा।
A post shared by JOLIE NoppawanT. (@jolienoppawan) on
A post shared by ★ P. PURANACHOTE ★ (@cherryprang) on
इस गगनचुंबी इमारत में कुल 78 फ्लोर हैं, इसका ग्लास फ्लोर अब आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। बिल्डिंग की 74वीं मंजिल और 75वीं मंजिल पर इंडोर ऑब्जर्वेशन डेक है जबकि 78वें फ्लोर पर रूफटॉप प्लैटफॉर्म और एक बार है।
Mostantól csak 314 méter magasan napozok #bangkok #mahanakhon #mahanakhonskywalk #skywalk
A post shared by Sári Dorottya (@saridorii) on
ग्राउंड फ्लोर से वीडियो थीम वाले एलिवेटर पर चढ़ते ही असली मजा शुरू हो जाता है। पर्यटक ग्राउंड फ्लोर से 74वें फ्लोर पर 50 सेकेंड में ही पहुंच जाते हैं। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करने के लिए यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है।
View this post on Instagram
A post shared by Sabai Sathorn Apartment (@sabaisathorn) on