{"_id":"5b42f89c4f1c1b02278b53db","slug":"world-smallest-island-have-only-a-house-and-a-tree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड, जगह इतनी कम है सुनते ही सिर चकरा जाएगा","category":{"title":"World of Wonders","title_hn":"ऐसा भी होता है","slug":"world-of-wonders"}}
दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड, जगह इतनी कम है सुनते ही सिर चकरा जाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में ऐसे कई आइलैंड हैं जिनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। वैसे कुछ आइलैंड ऐसे भी हैं जिनके बारे में लोगों को पता भी नहीं है। ये आईलैंड दुनिया में मौजूद हैं लेकिन यहां कोई जाता नहीं क्योंकि किसी को इनके बारे में जानकारी ही नहीं है। ऐसे ही एक आइलैंड के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। ये आईलैंड इतना छोटा है कि इसके साइज के बारे में जानकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे।
2 of 5
न्यूयॉर्क के एलेक्जेंड्रिया बाय के पास एक छोटा सा आइलैंड है। इसे दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड कहा जाता है। इस आइलैंड का नाम 'जस्ट रूम इनफ' है। आपको बता दें कि इस आइलैंड का साइज एक टेनिस कोर्ट के बराबर है। इससे भी ज्यादा आश्चर्य की बात यह है कि इस आइलैंड पर सिर्फ एक घर और एक ही पेड़ मौजूद है।
3 of 5
'जस्ट रूम इनफ' आइलैंड इतना छोटा है कि यह एक घर के एक कोने से शुरू होकर उसी घर के दूसरे कोने पर खत्म हो जाता है। पूरी दुनिया में करीब 2000 से ज्यादा आइलैंड मौजूद हैं और ये आइलैंड भी उनमें से एक ही है। ये आइलैंड सिर्फ 3,300 स्क्वायर फीट जगह में है। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आपको बता दें कि 'जस्ट रूम इनफ' आइलैंड से पहले 'बिशप रॉक' दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड था लेकिन अब यह बदल चुका है। 'जस्ट रूम इनफ' आइलैंड बिशप आइलैंड के आधे के बराबर है। पहले ये आइलैंड 'हब आइलैंड' के नाम से जाना जाता था लेकिन साल 1950 में इस आइलैंड को एक परिवार ने खरीद लिया था जिसके बाद उस परिवार के लोगों ने यहां पर एक छोटा सा घर बनाकर एक पेड़ लगवा दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
कुछ समय बाद उन्होंने इस आइलैंड का नाम 'हब आइलैंड' से बदलकर 'जस्ट रूम इनफ' रख दिया था। उस समय परिवार के लोगों ने वीकेंड बिताने के लिए इस आइलैंड पर घर बनाया था लेकिन धीरे-धीरे इस छोटे से आइलैंड को देखने के लिए कई टूरिस्ट आने लगे और इसे दुनिया में नई पहचान मिल गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।