सब्सक्राइब करें

दीपवीर की शादी में गए मेहमानों से भी कम है इस देश की आबादी, सड़कों पर खुलेआम घूमते हैं राष्ट्रपति

फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
Worlds smallest nation molossia where total citizens are 33 including animals
Molossia - फोटो : social media
क्या आप जानते हैं, दुनिया का सबसे छोटा देश कौन है? यहां की कुल आबादी कितनी है, ये जानकर तो आप आश्चर्य से भर जाएंगे। वैसे तो दुनियाभर में कुल कितने देश हैं, इसका सही अंदाजा लगाना काफी मुूश्किल है। कहा जाता है कि पूरे विश्व में 300 से भी अधिक देश हैं। हालांकि इसका कोई आधार नहीं है। संयुक्त राष्ट्र ने जिन देशों को मान्यता दी है, सिर्फ उन्हें ही हम पूर्ण राष्ट्र के रूप में जानते हैं और संयुक्त राष्ट्र ने कुल 195 देशों को अपनी मान्यता दी है। 
Trending Videos
Worlds smallest nation molossia where total citizens are 33 including animals
Molossia - फोटो : social media
आमतौर पर देखा जाए तो किसी एक बड़े परिवार में 30-35 लोग होते हैं या इससे ज्यादा भी हो सकते हैं। लेकिन दुनिया के सबसे छोटे देश की ही कुल आबादी महज 33 है। इससे ज्यादा लोग तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी में शामिल होने के लिए इटली गए हुए थे। हैरानी की बात तो ये है कि देश की कुल आबादी में जानवरों की संख्या भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds smallest nation molossia where total citizens are 33 including animals
Molossia - फोटो : social media
इस देश का नाम मोलोसिया है। इतनी कम आबादी वाला यह देश अमेरिकी प्रांत नेवाडा के पास है। हालांकि अभी तक इस देश को दुनिया की किसी भी सरकार द्वारा मान्यता नहीं मिली है।
Worlds smallest nation molossia where total citizens are 33 including animals
Molossia - फोटो : social media
मोलोसिया के देश बनने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। हुआ यूं कि साल 1977 में केविन बॉघ और उनके एक दोस्त को अमेरिका से अलग एक नया देश बनाने का विचार आया, जिसके बाद उन दोनों ने मिलकर मोलोसिया नामक देश की नींव रखी। केविन बॉघ ही इस देश के राष्ट्रपति हैं। यहां रहने वाले ज्यादातर नागरिक केविन बॉघ के ही रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
Worlds smallest nation molossia where total citizens are 33 including animals
Molossia - फोटो : social media
इस देश में अन्य देशों की तरह ही कई सुविधाएं भी मौजूद हैं। यहां का कानून, परंपरा और करेंसी भी अन्य देशों से अलग है। दुनियाभर से लोग इस देश में घूमने के लिए आते हैं। अन्य देशों की तरह यहां भी पर्यटकों को अपने पासपोर्ट पर स्टांप लगवाना पड़ता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed