Most Dangerous Prisons: दुनिया में कैदियों को रखने के लिए एक से बढ़कर एक जेलों का निर्माण किया गया है। इनमें कई जेलें बेहद खतरनाक हैं जिनके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। आज हम आपको दुनिया की खतरनाक जेलों (Most dangerous Prisons in the world) के बारे में बताएंगे। इनमें सभी विदेशों में स्थित है और कैदियों के लिए नरक की तरह हैं।
{"_id":"62e21c1801644801fa1a5f53","slug":"world-s-most-dangerous-prisons-where-cannibals-live-know-about-jailed-prisoners","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Most Dangerous Prisons: दुनिया की सबसे खतरनाक जेल! जहां रहते हैं नरभक्षी, कैदियों को मिलती है ऐसी सजा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Most Dangerous Prisons: दुनिया की सबसे खतरनाक जेल! जहां रहते हैं नरभक्षी, कैदियों को मिलती है ऐसी सजा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:56 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की सबसे खतरनाक जेल
- फोटो : iStock
Trending Videos
दुनिया की सबसे खतरनाक जेल
- फोटो : Istock
टैडमोर मिलिट्री जेल (Tadmor military jail)
सीरिया (Syria) में स्थित टैडमोर मिलिट्री जेल (Tadmor military jail) को बेहद खतरनाक माना जाता था, लेकिन अब आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इसको तबाह कर दिया है। एमनेस्टी इंटरनेशनल से एक कैदी ने बातचीत में बताया था कि जेल में कैदियों को गार्ड्स अनगिनत कोड़े मारते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की सबसे खतरनाक जेल
- फोटो : Istock
इसके साथ ही टैडमोर मिलिट्री जेल में कैदियों को रस्सी से बांधकर लटका दिया जाता था और डंडों से पिटाई की जाती थी। प्रताड़ना से तंग आकर कैदी खुद मौत की भीख मांगते थे। एमनेस्टी इंटरनेशनल की साल 2001 में आई एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि एक समय यहां पर मिनटों में हजार लोगों को मार दिया जाता था।
दुनिया की सबसे खतरनाक जेल
- फोटो : Istock
सबानेटा जेल (La Sabaneta Prison)
वेनेजुएला (Venezuela) की ला सबानेटा जेल दुनिया में बेहद बदनाम है। बताया जाता है कि यहां के पुलिकर्मी कैदियों से पैसे लेते हैं और फिर उन्हें कमरे और सोने के लिए बिस्तर देते थे। इस जेल में बड़ी संख्या में कैदी बंद रहते हैं। इस जेल को साल 2013 बंद किया गया था तो 3500 कैदी रहते थे जबकि सिर्फ 700 कैदियों के रहने की जगह है। इन कैदियों में बच्चे भी शामिल थे। यहां गैंगवार की भी खबरें आती रहती थीं। साल 2013 में हिंसा हुई थी जिसमें कुल 69 लोगों की मौत हो गई थी।

कॉसंट्रेशन कैंप
नाॅर्थ कोरिया (North Korea) में स्थित कॉसंट्रेशन कैंप के बारे में किसी के पास ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन इसको हमेशा सवाल खड़े किए जाते हैं। बताया जाता है कि साल 2012 में कैंप (Camp 22) को बंद कर दिया गया। लेकिन कई लोग सिर्फ इसको एक अफवाह बताते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कैंप में 50 हजार से ज्यादा कैदियों को रखा गया था। इनमें तानाशाह के खिलाफ आवाज उठाने वाले ज्यादातर लोग थे। एक छोटी सी गलती पर भी पूरे परिवार को बंद कर दिया जाता था। यह भी जानकारी नहीं होती थी कि वह जिंदा हैं या मर गए।