😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
world's most rare and expensive densuke black watermelon The Reason Densuke Watermelons Are So Expensive
{"_id":"6735e2a64fd48236320069b2","slug":"world-s-most-rare-and-expensive-densuke-black-watermelon-the-reason-densuke-watermelons-are-so-expensive-2024-11-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Black Watermelon: जानिए क्यों लाखों रुपये का बिकता है ये तरबूज? इस दुर्लभ फल की लगती है बोली","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Black Watermelon: जानिए क्यों लाखों रुपये का बिकता है ये तरबूज? इस दुर्लभ फल की लगती है बोली
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 14 Nov 2024 05:16 PM IST
सार
Black Watermelon: भारत में मिलने वाले तरबूज की अधिकतम कीमत 100 से 200 रुपये होती है। 150 से 200 रुपये में एक तरबूज आराम से मिल जाता है, लेकिन एक ऐसा तरबूज है जिसकी कीमत लाखों में होती है।
विज्ञापन
1 of 5
जानिए क्यों लाखों रुपये का बिकता है ये तरबूज?
- फोटो : Adobe Stock
Black Watermelon: दुनियाभर में कई फल मिलते हैं। इन फलों की कीमतें अलग-अलग होती हैं। अलग-अलग मौसम में अलग-अलग फल भी होते हैं। भारत में आमतौर पर फलों की कीमत 500 तक होती है। गर्मी के दिनों में खरबूजा और तरबूज जैसे फलों की मांग अधिक होती है। भारत में मिलने वाले तरबूज की अधिकतम कीमत 100 से 200 रुपये होती है। 150 से 200 रुपये में एक तरबूज आराम से मिल जाता है, लेकिन एक ऐसा तरबूज है जिसकी कीमत लाखों में होती है।
आम आदमी इस तरबूज को खरीदने के बारे में सपने में भी नहीं सोच सकता है। मांग के हिसाब तरबूज की कीमतें घटती और बढ़ती हैं। लेकिन हम आपको जिस तरबूज के बारे में बताने जा रहे हैं उसकी नीलामी होती है। इस खास तरबूज को हर कोई नहीं खरीद सकता है। आइए इस अनोखे और दुर्लभ तरबूज के बारे में जानते हैं...
Trending Videos
2 of 5
जानिए क्यों लाखों रुपये का बिकता है ये तरबूज?
- फोटो : Adobe Stock
जापान में यह दुर्लभ तरबूज पाया जाता है। इससे दुनिया का सबसे महंगा तरबूज कहा जाता है। यह तरबूज डेनसुक प्रजाति का है, जिसे काला तरबूज भी कहा जाता है। जापान के होकाइडो आइलैंड के उत्तरी इलाके में सिर्फ यह पाया जाता है। इस दुर्लभ प्रजाति के तरबूज की पैदावर बहुत कम होती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि डेनसुक प्रजाति का तरबूज एक साल में सिर्फ 100 पीस ही पैदा होता है। इसके कारण फलों की मंडी में यह बेहद मुश्किल से मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
जानिए क्यों लाखों रुपये का बिकता है ये तरबूज?
- फोटो : Adobe Stock
डेनसुक प्रजाति के तरबूज इतने खास होते हैं कि इनकी हर साल नीलामी की जाती है और यह दुकानों पर नहीं बिकते हैं। इस तरबूज की बड़ी-बड़ी बोलियां लगती हैं और इनकी कीमत लाखों में होती है। इस प्रजाति के तरबूज की एक बार नीलामी की गई थी जिसकी कीमत 4.5 लाख रुपये लगी थी।
जानिए क्यों लाखों रुपये का बिकता है ये तरबूज?
- फोटो : Adobe Stock
यह काला तरबूज दुनिया का सबसे महंगा और दुर्लभ तरबूज है। यह अपनी खासियत की वजह से बेहद दुर्लभ है। यह तरबूज बाहर से चमकीला और काला दिखता है। इसके अंदर लाल रंग का हिस्सा कुरकुरा होता है। यह दूसरे तरबूजों से स्वाद में ज्यादा मीठा होता है, तो वहीं इसमें बीज भी बेहद कम होते हैं। इस तरबूज को खाने वाले लोग बताते हैं कि यह अधिक स्वादिष्ट और मीठा होता है।
जानिए क्यों लाखों रुपये का बिकता है ये तरबूज?
- फोटो : Adobe Stock
बताया जाता है कि इस दुर्लभ प्रजाति का हर तरबूज महंगा नहीं बिकता है। पहली फसल का तरबूज सिर्फ महंगा होता है। इसके बाद जो तरबूज होता है वह 19 हजार रुपये तक बिकता है। लेकिन इसके बावजूद भी यह साधारण तरबूजों से कई गुना महंगा होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X