फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA: 'सूर्यकुमार के भरोसे पर खरा उतरना चाहता था ', तीसरे नंबर पर इस वजह से बैटिंग करने उतरे तिलक वर्मा

Thu, 14 Nov 2024 04:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Nov 2024 04:36 PM IST
सार

तिलक ने दक्षिण अफ्रीका पर 11 रन से मिली जीत के बाद पत्रकारों से कहा, 'यह हमारे कप्तान SKY के लिये था जिसने मुझे तीसरे नंबर पर खेलने का मौका दिया।'

विज्ञापन
IND vs SA: 'Wanted to live up to Suryakumar's trust', Tilak Verma came to bat at number three for this reason
तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
जब सूर्यकुमार यादव ने यह बताने के लिए तिलक वर्मा के होटल के कमरे पर दस्तक दी कि वह तीसरे टी20 मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेगा तो कृतज्ञता से भरे इस बल्लेबाज ने अपने कप्तान से वादा किया कि वह उनके भरोसे पर खरा उतरेगा। तिलक ने 51 गेंद में शतक जमाया और दूसरा पचासा तो सिर्फ 19 गेंदों में पूरा किया। इसके बाद उन्होंने डगआउट में देखते हुए अपने कप्तान के प्रति आभार जताने के लिये ‘फ्लाइंग किस’ किया। सूर्यकुमार ने अपने बल्लेबाजी क्रम पर उन्हें उतारने का फैसला जो लिया था।
IND vs SA: 'Wanted to live up to Suryakumar's trust', Tilak Verma came to bat at number three for this reason
तिलक वर्मा - फोटो : twitter
तिलक ने दक्षिण अफ्रीका पर 11 रन से मिली जीत के बाद पत्रकारों से कहा, 'यह हमारे कप्तान SKY के लिये था जिसने मुझे तीसरे नंबर पर खेलने का मौका दिया।' उन्होंने कहा, 'मुझे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना पसंद है लेकिन पिछले दो मैचों में चौथे नंबर पर उतरा। मैच से पहले की रात वह मेरे कमरे में आया और उसने कहा कि तुम तीसरे नंबर पर उतरोगे। उसने कहा कि यह अच्छा मौका है और जाकर खुलकर खेलो। मैंने कहा कि तुमने मुझे यह मौका दिया है और मैं मैदान पर तुम्हारे भरोसे पर खरा उतरकर दिखाऊंगा।'
IND vs SA: 'Wanted to live up to Suryakumar's trust', Tilak Verma came to bat at number three for this reason
तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'जब हम फ्लॉप थे तब भी टीम ने हमारा साथ दिया। उन्होंने कहा कि उसी तरह से खेलो जिसके लिये भारतीय टीम जानी जाती है। कप्तान और प्रबंधन (अंतरिम कोच वीवीएस लक्ष्मण) ने कहा कि बिंदास खेलना अगर विकेट गिरे तब भी।' तिलक ने कहा कि अंगुली की चोट के कारण वह दो अंतरराष्ट्रीय दौरो पर नहीं जा सके लेकिन उन्हें हमेशा से पता था कि उनका समय आने पर वह रन बनाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SA: 'Wanted to live up to Suryakumar's trust', Tilak Verma came to bat at number three for this reason
तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'पिछले आईपीएल मैच में मेरी अंगुली की हड्डी खिसक गई थी और मैं दो महीने तक खेल नहीं सका। इसके बाद नेट्स पर मुझे फिर फ्रेक्चर हो गया जिससे मैं जिम्बाब्वे और श्रीलंका नहीं जा सका। मुझे बुरा लग रहा था लेकिन मैने संयम नहीं खोया और प्रक्रिया पर ध्यान दिया। मुझे पता था कि सही समय आने पर मैं रन बनाऊंगा।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed